कुशल संपादक के साथ ही पर्यावरण के प्रति भी जागरूक थी सारिका

WhatsApp-Image-2022-09-26-at-6.37.56-PM
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बरेली। हिन्दी दैनिक दिव्य प्रकाश की सम्पादक सारिका सुमन की शुरू से ही पशु पक्षी, पर्यावरण और कलात्मक कार्यों में गहरी रुचि थी। उनका पठन- पाठन में भी मन रमता था। बीते वर्ष पति के स्वर्गवास होने के बाद दैनिक दिव्य प्रकाश के निरंतर प्रकाशन की सारी जिम्मेदारी श्रीमती सारिका सुमन के कंधों पर आ पड़ी थी। और उन्होंने समाचार पत्र का कुशल संपादन भी किया। स्मरण रहे सारिका सुमन का जन्म 13 जून 1978 को लखनऊ के नगर निगम के जोनल अधिकारी कृष्ण कुमार सक्सेना = श्रीमती लीला सक्सेना के परिवार में हुआ था। सारिका सुमन की शिक्षा दीक्षा लखनऊ से ही पूर्ण हुई। उसके बाद उनका विवाह 13 दिसंबर 1998 में हिन्दी दैनिक दिव्य प्रकाश के स्वामी एवं सम्पादक जे. बी. सुमन के पुत्र प्रशान्त सुमन के साथ हुआ था। श्रीमती सारिका सुमन शुरू से ही सरल स्वभाव एवं शांत स्वभाव की ग्रहणी रही। एक शिक्षिका होने के साथ- साथ सारिका सुमन ने नर्सरी टीचर ट्रेनिग सेन्टर संचालन किया। सारिका सुमन ने दो पुत्रों को जन्म दिया। बड़े पुत्र का नाम मिहिर सुमन, छोटे पुत्र का नाम कुबेर सुमन है। अपने परिवार और बच्चों देखभाल के साथ-साथ वह पेड़ पौधों और पशु पक्षियों से भी प्रेम करती थी। पिछले साल 5 मई 2021 में कोविड-19 से पीडि़त उनके पति प्रशान्त सुमन का निधन हो गया था। इस हादसे से उनका परिवार सदमे में आ गया था। यहां बताते चले कि हिन्दी दैनिक दिव्य प्रकाश के स्वामी एवं सम्पादक जे. बी. सुमन के निधन होने के बाद से उनके पति प्रशान्त सुमन ने ही प्रेस और परिवार की जिम्मेदारियां अपने कंधे पर उठा रखी थी। कुशल लेखन एवं एकाग्र बुद्धि के धनी प्रशान्त सुमन ने हिन्दी दैनिक दिव्य प्रकाश को पत्रकारिता जगत में अपनी अलग पहचान बनाई थी। प्रशान्त सुमन के 5 मई 2021 को स्वर्गवास होने के बाद सारी जिम्मेदारी उनकी पत्नी श्रीमती सारिका सुमन के कंधों पर आ पड़ी। उन्होंने बड़े ही साहस और निडरता के साथ अपने बच्चों मिहिर एवम कुबेर का पालन पोषण किया और अच्छी दीक्षा भी दी। इसी के साथ-साथ उन्होंने हिन्दी दैनिक दिव्य प्रकाश समाचार पत्र की जिम्मेदारी भी उठाई। एक सम्पादक के रूप में साहस के साथ सत्य के पथ पर चलकर अपने दैनिक समाचार पत्र के माध्यम से जन-जन की आवाज शासन-प्रशासन तक पहुँचाई। सारिका सुमन को उनके पत्रकारिता कार्यकाल में बरेली में दैनिक पत्र की प्रथम महिला सम्पादक के रूप में कायस्थ चेतना मंच एवम मानव सेवा क्लब ने भी उन्हें प्रशास्ति पत्र देकर सम्मानित किया था। सरल स्वभाव और पर्यावरण के साथ-साथ पशु-पक्षियों, पेड़-पौधों से अत्यंत रुचि रखने के साथ-साथ समाज को पर्यावरण को स्वच्छ रखने के कार्य में उन्होंने अपनी सहभागिता की। कोवीड के बाद अब जब सब कुछ ठीक-ठाक चल ही रहा था कि काल की गति ने फिर रुख पलटा। 22 सितम्बर को सारिका सुमन को तेज बुखार के चलते निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें डेंगू रोग से पीड़ित बताया। उन्हें तत्काल शहर के डी डी पुरम स्थित एक नामचीन चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। किन्तु समय को कुछ और ही मंजूर था। 24 सितम्बर 2022 की सुबह लगभग 3:30 बजे श्रीमती सारिका सुमन ने चिकित्सालय में इलाज के दौरान अंतिम सांस ली। इस हादसे की सूचना जब परिजनों को लगी तो पूरा परिवार सदमे में आ गया। श्रीमती सारिका सुमन की मृत्यु की सूचना से पत्रकारिता जगत से जुड़े सभी लोगों को दु:ख पहुंचा। उनके घर एवम माडल टाउन शमशान गृह पर उनके शुभचिंतकों ने पहुंच कर श्रद्धांजलि दी। श्रीमती सारिका सुमन के शव को मुखाग्नि उनके बड़े पुत्र मिहिर सुमन ने दी।
इस मौके पर यू. पी. जर्नलिस्ट एसोसिशन उपजा के प्रदेश उपाध्यक्ष निर्भय सक्सेना, मोहम्मद इरफान, उपजा प्रेस क्लब के अध्यक्ष एवम उद्यमी पवन सक्सेना, वीरेंद्र अटल एवम बीजेपी नेता अनिल कुमार एडवोकेट, पार्षद कपिल कांत, मानव सेवा क्लब के अध्यक्ष सुरेंद्र बीनू सिन्हा, मुकेश छाबरिया ने उनके घर एवम शमशान घाट पर श्रद्धा सुमन एवम पुष्प अर्पित किए। सारिका सुमन के निधन पर उपजा प्रेस क्लब में हुई शोक सभा में दी श्रद्धांजली
दैनिक दिव्य प्रकाश की संपादक सारिका सुमन के आक्समिक निधन पर उपजा प्रेस क्लब में हुई शोकसभा में उपजा के अध्यक्ष डॉ पवन सक्सेना ने दिवंगत सारिका सुमन को श्रद्धांजली देते हुए कहा कि सारिका सुमन ने बहुत ही अल्प समय मेंं समाचार पत्र की जिम्मेदारी को संभाला था। उपजा प्रेस क्लब, बरेली के अध्यक्ष डॉ पवन सक्सेना ने कहा कि उनके परिवार ने, उनके ससुर स्वर्गीय जे बी सुमन, उनके पति प्रशांत सुमन ने भी पत्रकारिता व समाज की अविस्मरणीय सेवा की, लेकिन वक्त के क्रूर हाथों ने उनको हमसे छीन लिया। अब सारिका सुमन का जाना अपूर्णनीय क्षति है। हम सभी इस अपार दुख की घड़ी में उनके परिवार के साथ हैं तथा सदैव रहेंगे। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।
वरिष्ठ पत्रकार व उपाध्यक्ष निर्भय सक्सेना, हर्ष अग्रवाल, बीनू सिन्हा, समेत कई पत्रकार अंत्येष्टि स्थल पर पहुंचे। उपजा उपाध्यक्ष निर्भय सक्सेना ने कहा कि यह अपार दुख की घड़ी है, जे बी सुमन जी का परिवार सदैव प्रतिष्ठित व समाज से जुड़ाव रखने वाला रहा है, हम सभी उनके परिवार के साथ हैं।
शोकसभा में महामंत्री धर्मेंद्र सिंह बंटी, राजेश शर्मा, आशीष जौहरी, राजीव शर्मा, सुरेश रोचानी, विजय सिंह, पुत्तन सक्सेना, ललित कुमार, लोटा मुरादाबादी, शुभम सक्सेना, शंकर लाल, नीरज आनन्द, राजीव शर्मा, किशोर कुमार, आभिषेक शर्मा, सहित कई पत्रकारों ने विचार व्यक्त किए तथा श्रद्धांजलि अर्पित की । पीलीभीत के बरिष्ठ पत्रकार निर्मल कांत शुक्ला, यू पी जर्नलिस्ट एसोसिएशन (उपजा) के प्रदेश महामंत्री रमेश चंद जैन, अरुण जायसवाल ने भी सारिका जी के निधन पर शोक जताया। निर्भय सक्सेना

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights