प्राइवेट बस ने बाइक सवार पति पत्नी व बेटे को मारी टक्कर, हालत गंभीर, मेडिकल कॉलेज रैफर

WhatsApp-Image-2022-08-23-at-5.29.44-PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

उझानी | कोतवाली क्षेत्र के कछला गंगा पुल पर प्राइवेट बस ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गये । सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उझानी सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सको ने घायलों की हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रैफर कर दिया ।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

थाना सहसवान क्षेत्र के ग्राम बादशाहबाद निवासी जितेंद्र (19) पुत्र दीनानाथ मंगलवार की दोपहर साढ़े बारह बजे के समीप अपने 47 वर्षीय पिता दीनानाथ व अपनी 45 वर्षीय माँ धनदेवी के साथ बाइक द्वारा थाना सिडपुरा के ग्राम गंग सहाय में एक गमी में जा रहे थे वह जैसे ही उझानी कोतवाली क्षेत्र के बरेली – मथुरा मार्ग पर कछला पुल पर एक ढावे के समीप पहुंचे तभी प्राइवेट बस ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गये । राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस व एम्बुलेंस को दी । मौके पर पहुंची कछला चौकी पुलिस ने घायलों को एम्बुलेंस द्वारा उझानी सरकारी अस्पताल भिजवाया जहां डॉक्टर महेश प्रताप ने घायलों की हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद राजकीय मेडिकल कॉलेज नौशेरा रैफर कर दिया वहीं पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया और बस के चालक – परिचालक फरार बताए जाते हैं।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights