भरभराकर ढही मंदिर की दीवार, आंगनबाड़ी केंद्र के चार बच्‍चे घायल

06_02_2021-4_children_injured_in_wall_collapse__21342320
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बाराबंकी। आंगनबाड़ी केंद्र के बगल स्थित एक मंदिर की बाउंड्रीवाल गिरने से चार बच्चे घायल हो गए। चीख-पुकार के साथ दौड़े ग्रामीणों ने आनन-फानन बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया। इसमें एक आंगनबाड़ी केंद्र की बच्ची थी तो तीन गांव के बच्चे खेल रहे थे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

त्रिवेदीगंज के कोलहदा गांव में शनिवार दोपहर करीब एक बजे हादसा हुआ। यहां दुर्गा मंदिर के बगल में आंगनबाड़ी केंद्र बना हुआ है। कुछ बच्चे दीवार किनारे खेल रहे थे। अचानक मंदिर की पक्की बाउंड्रीवाल गिर गई। दीवार गिरने से बगल में खेल रहे गांव के ही अनुराग पुत्र अशोक कुमार (पांच वर्ष) साहबदीन की चार वर्षी पुत्री लक्ष्मी, गंगा राम का दस वर्षीय पुत्र सर्वजीत, मनोहर का दस वर्षीय पुत्र निखिल घायल हो गए। चीख-पुकार सुनकर दौड़े ग्रामीणों ने ईंटें हटाकर घायल बच्चों को सीएचसी त्रिवेदीगंज पहुंचाया। जहां गंभीर हालत होने पर निखिल को जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उर्मिला बाजपेई का कहना है कि सभी बच्चे हमारे केंद्र के नहीं हैं। गांव के ही कुछ बच्चों के साथ हमारे यहां की लक्ष्मी पुत्री साहबदीन खेल रही थी। 

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights