मदर एथीना स्कूल में 75वें स्वतंत्रता दिवस पर शानदार उत्सव के साथ-साथ ‘मैथ क्विज’ का आयोजन

2 (1)
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं।आज मदर एथीना स्कूल में देश के 75वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अमृत महोत्सव, हर घर तिरंगा के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों के वृहद उत्सव के साथ ही ‘मैथ क्विज’ का आयोजन कर उसे आनंद और उत्साह के चरम तक पहुँचा दिया गया। जिससे स्वतंत्रता एवं देशप्रेम की एक अनूठी झलक देखने को मिली।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

कार्यक्रम की शुरूआत में प्रधानाचार्या महोदया द्वारा ध्वजारोहण किया गया तत्पश्चात् रेड हाउस की ज़ूबिया रहमान एवं हर्षनी गुप्ता द्वारा अंग्रेजी तथा हिंदी में अभिभाषण प्रस्तुत किया गया। इसके बाद ब्लू हाउस की ओर से आजादी के संदर्भ में स्वंतत्रता के लिए प्राणों की आहूति देने वाले वीरों की वीरगाथा से संबंधित एक लघुनाटिका प्रस्तुत की गई जो बेहद ही रोमांचकारी थी। तदोपरांत यलो हाउस की ओर से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर देने वाले देशभक्ति गीतों पर थिरकते हुए आकर्षक नृत्य की प्रस्तुति की गई। इसके अलावा ग्रीन हाउस की ओर से देशभक्ति गायन की शानदार, मनमोहक प्रस्तुति दी गई। अंत में मुस्लिम फ़िरोज द्वारा एक देशभक्ति कविता का गायन किया

गया। इसके अलावा विद्यालय में ईको क्लब की ओर से पौधारोपण भी कराया गया। विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रकार के पौधे लगाकर ‘अमृत वन’ बनाया। तत्पश्चात् ‘मैथ क्विज’ का फाइनल राउंड किया गया जिसमें तीन चरणों की प्रतियोगिता में टीम शकंुतला देवी, टीम रामानुजम, टीम ब्रह्मगुप्त एवं टीम श्रीधराचार्या ने प्रतिभाग किया जिसमें रामानुजम ने अपने अंकों के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन से जीत अपने नाम दर्ज की। जिसमें मो0 इलमान, मयंक सिंह, अनंत कुमार एवं चौधरी हर्ष ने भाग लिया। चारों टीमांे में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन सूफियान अहमद ने किया। विजयी टीम को मेडल, प्रशस्ति-पत्र एवं 2,000 रूपये का नकद पुरस्कार प्रदान किया गया। सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले सूफियान अहमद को शील्ड, मेडल और प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया गया। कार्यक्रम के अंत में निदेशिका चयनिका सारस्वत द्वारा सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई के साथ-साथ क्विज में विजयी टीम को सफलता के लिए शुभकामनाएँ प्रेषित की गई। कार्यक्रम का संचालन ओजस्वी एवं वंश वर्धन ने किया। कार्यक्रम के इंचार्ज नदीम उल्लाह खान एवं रश्मि रस्तोगी के साथ-साथ समस्त स्टाफ का विशेष सहयोग रहा।


विद्यालय की निदेशिका चयनिका सारस्वत ने बताया कि राष्ट्रप्रेम एवं राष्ट्रभक्ति किसी भी नागरिक के लिए सर्वोपरि है। हमारा देश, उसका गौरव और उसके सम्मान की रक्षा करना हमारा दायित्व है जिसकी स्वतंत्रता के लिए कितने ही लोगों ने अपना सर्वस्व बलिदान कर दिया। तभी सही मायने में हम स्वतंत्रता दिवस मनाने के अधिकारी होंगे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights