एपीएस इण्टरनेशनल स्कूल ने मनाया ’आजादी का अमृत महोत्सव व स्वाधीनता दिवस

WhatsApp-Image-2022-08-16-at-7.15.13-PM-2
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow


उझानी। ए0पी0एस0 इण्टरनेशनल स्कूल ने आजादी का 75वीं वर्षगाँठ पर ’आजादी का अमृत महोत्सव पर्व’ सवाधीनता दिवस का पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर विद्यालय को सुंदर ढंग से सुसज्जित किया गया। चारों तरफ लगे राष्ट्रीय ध्वज विद्यार्थियों द्वारा हाथों में लिए राष्ट्रीय ध्वज सभी के मन में राष्ट्रीय भावना का संचार कर रहे थ।
कार्यक्रम का प्रारंभ ध्वजारोहण के साथ हुआ। ध्वजा रोहण विद्यालय के चेयरमैन विमल कृष्ण अग्रवाल, चेयरपर्सन श्रीमती पूनम अग्रवाल व निदेशक नीलांशु अग्रवाल द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में डिस्ट्रीक्ट जज ऑफ फैमिली कोर्ट आलोक कुमार पारासर व उनकी पत्नी कार्यक्रम में उपस्थित होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। इस अवसर पर विशेष अतिथि विद्यालय प्रबंधकारिणी के सदस्य सुभाष चंद मिनोचा जी एवं श्री विमलकृष्ण अग्रवाल थे। ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गई तथा देश भक्ति के नारों से विद्यालय परिसर गुंजाय मान हो गया। इसके पश्चात आजादी के अमर सैनानियों तथा महापुरूषों को पुष्जांजलि दी गई। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री रविन्द्र भट्ट तथा उपप्रधानाचार्या श्रीमती मीनाक्षी शर्मा भी मौजूद थी।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow


आज संपन्न हुए प्रमुख कार्यक्रम इस प्रकार रहे। हिंदी कविता वाचन गुरलीन कौर कक्षा के0जी0, इशिता गुप्ता कक्षा 8 ने किया जिससे सारा वातावरण देश प्रेम की भावना से ओत-प्रोत हो गया।
समूहगान कक्षा 2 के विद्यार्थियों द्वारा ’सुभाष जी आ गए’ प्रस्तुत किया गया। इसी श्रृंखला में माला गुप्ता द्वारा प्रस्तुत ’छोड़ो कल की बातें’ की प्रस्तुति तथा ’शुभ सुख चैन की बरखा’ की प्रस्तुति प्रभावोत्पादक रही।
विद्यालय की प्रबंध कारिणी के सदस्य सुभाष चंद मिनोचा जी ने अपने वकतव्य में कहा कि अमृत महोत्सव के बारे में सभी जानकारी होनी चाहिए। उन्होंने देश के उत्थान में योगदान देने की बात कही तथा समाज में फैली कुरितियों को भी दूर करने की बात कहीं।

समूह नृत्य कक्षा 3,5,6 व 8 के विद्यार्थियों द्वारा विवेक सिंह के नेतृत्व में किया गया। ’तेरी मिट्टी’ समूह नृत्य प्रस्तुत किया। समूह नृत्य में सभी को अपनी तरफ आकर्षित कर लिया।
अंग्रेजी का भाषण रिदा फातिमा कक्षा 5, माज खान कक्षा 3, मौ0 अजहानउद्दीन कक्षा 8, अन्या आदित्य कक्षा 3 के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत किया गया। भाषण प्रभावोत्पादक था।
हिंदी में पलक गुप्ता कक्षा 11 ने ओजस्वी भाषण प्रस्तुत करके देश भक्ति की गंगा बहा दी।
’ऐ मेरे वतन के लोगों’ इंस्टूमेंट्रल सोंग अथर्व मिश्रा, दिलीप, अविरल, अनंत सक्सेना, अंश राठौर, माधव व यश भारद्वाज द्वारा प्रस्तुत किया गया।
लाठी और मार्शल आर्ट प्रदर्शन कक्षा 4 के विद्यार्थी अभिराम गुप्ता द्वारा प्रस्तुत किया गया। उसके इस प्रदर्शन की दक्षता ने सभी को आश्चर्यचकित कर दिया।
विद्यालय के शैक्षणिक प्रमुख श्री वाई0के0 सिंह ने अपने वकतत्य में कहा कि विद्यार्थियों को देश भक्ति की भावना से परिपूर्ण होना चाहिए। उन्होंने कहा कि कोई भी बन्धन को स्वकार नहीं करता। उन्होंने विद्यार्थियों को नये भारत के बारें में अनेक बातें बताई तथा स्वतंत्रता सैनानियों से प्रेरणा लेने की बात कहीं।
डिस्ट्रीक्ट जज श्री आलोक कुमार पाराशर ने सभी को स्वतन्त्रता दिवस की बधाई दी। उन्होंने चेयरमैन मैडम का आभार व्यक्त किया कि उन्होंने विद्यार्थियों को पढ़ने के लिए इतना सुन्दर विद्यालय उपलब्ध कराया। आपने बच्चों से शिक्षकों के सम्मान की बात कही। उन्होंने कहा कि लक्ष्य निर्धारित करके ही हम जीवन में सफलता पा सकते है।
विद्यालय के निदेशक श्री नीलांशु अग्रवाल ने अपने विचार प्रस्तुत करते हुए सभी को स्वतन्त्रता दिवस की बधाई दी। उन्होंने स्वतन्त्रता का अर्थ बताते हुए महापुरूषों के जीवन से प्रेरणा लेकर उसे जीवन में उतारने की बात कहीं।
कार्यक्रम के अन्त में विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री रविंद्र भट्ट ने सभी को स्वाधीनता दिवस की बधाई दी। उन्होंने विभिन्न कार्यक्रम के प्रतिभागियों तथा संबंधित अध्यापक/अध्यापिकाओं के योगदान की सराहना की। उन्होंने विद्यार्थियों से महान नागरिक बनने की बात कहीं। उन्होंने कक्षा 12 के छात्रों की भी सराहना की। जिन्होंने अनुशासन सम्भालने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अन्त में उन्होने एक बहुत सुन्दर कविता का वाचन किया।
आज के कार्यक्रम का संचालन इफ्तिखार हुसैन, साक्षी जायसवाल एवं रश्मि भारद्वाज द्वारा किया गया। विद्यालय के विभिन्न अध्यापक/अध्यापिकाओं ने अपनी निर्धारित भूमिका का पालन करके कार्यक्रम का सफल बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा की। कला संकाय के अध्यापक श्री मनोज कुमार सक्सेना व श्रीमती रचना यादव का विशेष योगदान रहा। अंत में सभी को मिष्ठान वितरित किया गया।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights