बाबा इन्टरनेशनल स्कूल में आज राखी मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया

News-2
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बिल्सी: प्रतियोगिता का शुभारम्भ डायरेक्टर अनुज वार्ष्णेय ने किया। इस प्रतियोगिता में कक्षा पी.जी. से 12 तक के बच्चों ने उत्साहित होकर बढ़-चढ़ कर भाग लिया और कार्यक्रम को सफल बनाया। छात्राओं ने घरों से चन्दन की लकड़ी, सुच्चे मोती, रंगीन धागे आदि से सुंदर-सुंदर रंग-बिरंगी राखियां बनाई। बच्चों ने एक से बढ़ कर एक सुन्दर राखियां बनाकर सभी को हैरान कर दिया और इस राखी के महापर्व की यादों को जीवित कर डाला। छात्रों द्वारा भारतीय वस्तुओं और धार्मिक प्रयोग के सामान से ही एक से बढ़कर एक राखी बनाई गई। प्रतियोगिता में कक्षा पी.जी. से अनाया, अमायरा व वेदिका, कक्षा एन.सी. से रिषित, सुर्यांशी व दिव्यांशी, कक्षा के.जी. से रुद्राक्षी, मानवी व अश्विका, कक्षा 1 से भव्या, इन्दू व काव्यांश गौर, कक्षा 2 से सिद्धार्थ चौधरी, दीक्षा व संस्कार, कक्षा 3 से आराध्या, शशांक चौधरी व अक्षांश वार्ष्णेय, कक्षा 4 से आस्था वार्ष्णेय, नैंसी राठी व आराध्या आर्या, कक्षा 5 से वेदांत माहेश्वरी, नैतिक यादव व वियान माहेश्वरी, कक्षा 6 से अनुष्का शाक्य,ध्रुविका व मान्या राठी,कक्षा 7 से श्रष्टि उपाध्याय, अराध्या माहेश्वरी व दुष्यंत माहेश्वरी कक्षा 8 से नमन श्रीवास्तव, गोरिका माहेश्वरी व अर्चित यादव, कक्षा 9 से तान्या राठौर, शाद खान व अंशिका भरद्वाज, कक्षा 10 से छवी, कृष्णा व अक्षरा, कक्षा 11 से नितिन यादव, दिव्यांश माहेश्वरी कक्षा 12 से अक्षिता माहेश्वरी,रिचा माहेश्वरी व सची माहेश्वरी ने कक्षानुसार क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय डायरेक्टर अनुज वार्ष्णेय ने रक्षा बन्धन के सांस्कृतिक व ऐतिहासिक महत्व पर छात्रों को विशेष रूप से मार्गदर्शन दिया तथा प्रत्येक देश व समाज की स्त्री को बहन के रूप में रक्षा करने की बात पर प्रकाश डाला और रक्षाबंधन के महत्व को समझने व अपने जीवन में उतारने हेतु छात्रों को कहा।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

प्रधानाचार्या रूपा माहेश्वरी ने कहा कि राखी हमारे संस्कृति का प्रतीक है। उसे आर्थिक लाभ से जोड़कर रोजगार का सृजन किया जा सकता है। आज के समाज में कलाकार की जरूरत है। कला के प्रदर्शन से आर्थिक लाभ तो कमाया ही जा सकता है साथ ही अपने राष्ट्र को आर्थिक रूप से मजबूत किया जा सकता है।

इस अवसर पर सभी विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights