कांग्रेसियों ने किया आह्वान भारत जोडो नफरत छोडो

WhatsApp-Image-2022-08-10-at-5.11.20-PM
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूँ। आज कांग्रेस पार्टी की आजादी की भारत जोडो गौरव पैदल यात्रा दूसरे दिन बिल्सी विधानसभा में जोरशोर के साथ निकाली गई।
बिल्सी विधानसभा में भारत जोडो यात्रा का नेतृत्व जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह ने व आयोजन कांग्रेस प्रत्यासी रहे व जिला कांग्रेस महासचिव कुँवर अंकित चौहान ने किया,यात्रा में मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश कांग्रेस महासचिव कुमुद गंगवार शामिल रहे।
यात्रा की शुरूआत अंम्बियापुर से की गई जहां कांग्रेस ने भारत माता,वन्दे मातरम और इंकलाब के नारों जमकर लगाए।
यात्रा का प्रथम पडाव बिल्सी में हुआ जहां जिला प्रवक्ता अनिल उपाध्याय ,नगर कांग्रेस कमेटी बिल्सी सददाम हुसैन एवं ब्लाक अध्यक्ष अनुग्रह सिंह ने स्वागत ,पूर्व प्रत्याशी व जिला महासचिव कुँवर अंकित चौहान ने कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों को सम्बोधित करते हूए कहा इस गौरव यात्रा का आज दूसरा चरण है जिसमें हम देश के शहीद वीर जवानों की गाथा गाते चल रहे हैं।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow


यात्रा का दूसरा चरण रायपुर बुजुर्ग पर सम्पन्न हुआ । जहां मुख्य अतिथि कुमुद गंगवार ने सम्बोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस की यह यात्रा नौ तारीख से पंद्रह तारीख तक निकालने की देशव्यापी पैदल यात्रा है और आज हमारी यात्रा का दूसरा चरण है।
गौरव यात्रा का तीसरा चरण हरगनपुर पर संम्पन्न हुआ जहां कांग्रेस कार्यकर्ता चंदन झा ने पुष्प वर्षा की एवं यात्रा में शामिल सभी कांग्रेस जनों को जलपान कराया,जहां यात्रा के नेतृत्वकर्ता जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह ने सभी को सम्बोधित करते हूए कहा कि आजादी की लडाई में कांग्रेस के अनेकों नेताओं ने सहभागिता की थी आज वो भी देशभक्ति और तिरंगा भक्ति का ढोंग कर रहे हैं जिनका कभी देश की आजादी में कभी योगदान नहीं रहा,कभी तिरंगे को सम्मान नहीं दिया ,कांग्रेस ने देश को तिरंगा दिया है और वो उसका दिल से सम्मान भी करती है।
यात्रा का तीसरा चरण संजरपुर पर संम्पन्न हुआ जहां युवा नेता जसवीर सिं ने स्वागत किया जहां महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनीता सिंह ने प्रश्न पूछते हूए कहा भाजपा के लोग कांग्रेस के देश विरोधी साबित करने में लगे उनसे पूछना चाहती हूं भाजपा वाले बताएं कि उनके कितने पूर्वजों ने आजादी के बलिदान या यातनाएं झेली हैं।


यात्रा का अंतिम पड़ाव उझानी नगर की यात्रा कर यात्रा का समापन हुआ, जहां यात्रा का समापन करते हूए यात्रा के नेतृत्वकर्ता जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह ने कहा आज की इस गौरव यात्रामें हम कांग्रेस जनों ने अम्बियापुर से उझानी तक पैदलयात्रा करते हुए लगभग 18 किलोमीटर की दूरी तय की है, कांग्रेस की यह यात्रा हर लोकसभा में नौ से पन्द्रह अगस्त तक चलेगी और पिचह्त्तर किलोमीटर की दूरी तय करनी है,कल हमारी यात्रा सहसवान विधानसभा में निकाली जाएगी।


आज की इस आजादी की भारत जोड़ो गौरव यात्रामें जिला प्रवक्ता अनिल उपाध्याय,जिला पंचायत सदस्य रजनी सिंह, उपाध्यक्ष उपासना चौहान,ब्लाक अध्यक्ष अनुग्रह सिंह,नगर अध्यक्ष हरिओम सिंह, जिला सचिव सरदार वीर निर्मल सिंह,बरिष्ठ नेता सुधीर उपाध्याय, सुशील कुमार सिंह, दिनेश कुमार सिंह, राधेश्याम सिंह व अन्य कांग्रेस जन व भारी संख्या में कुँवर अंकित चौहान समर्थकों ने यात्रा को सफल बनाया।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights