मंदबुद्धि 75 वर्षीय महिला से दुष्कर्म का प्रयास, विरोध पर सिर में ईंट मारकर की हत्या

03_02_2021-murder_in_muzaffarnagar_21332727_155740652
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

सहारनपुर। जनकपुरी थानाक्षेत्र के बंद फाटक के समीप एक बुजुर्ग महिला के सिर पर ईटों से हमला करके हत्या कर दी गई। वारदात सोमवार की देर रात की बताई जा रही है। मंगलवार की सुबह पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अनुमान लगाया जा रहा है कि महिला के साथ दुष्कर्म भी हुआ है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ही दुष्कर्म की पुष्टि होगी। पुलिस ने शक के आधार पर एक व्यक्ति को हिरासत में लिया हुआ है। जिससे पूछताछ की जा रही है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

जनकपुरी थानाक्षेत्र के बंद फाटक के समीप मंगलवार की सुबह लोगों ने एक महिला के शव को पड़ा हुआ देखा। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला की पहचान करने की कोशिश की, लेकिन पहचान नहीं हो सकी। जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जनकपुरी थाना प्रभारी अवनीश गौतम ने बताया कि महिला की उम्र लगभग 75 साल है। वह लाल रंग की साड़ी और सफेद ब्लाउज पहने हुए है। उसके बाल भी सफेद हो रखे हैं। लोगों से पूछताछ में पता चला है कि महिला अक्सर यहां पर घूमते हुए देखी जाती थी। वह खाना भी मांगकर खाती थी। जिस तरह से महिला का शव मिला है। उससे लगता है कि महिला के साथ दुष्कर्म भी हुआ है। पुलिस ने एक 55 वर्षीय व्यक्ति को हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ चल रही है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि आरोपित ने पूछताछ में बताया कि उसने दुष्कर्म का प्रयास किया था। विफल रहने पर उसने महिला की ईटों से पीटकर हत्या कर दी। सिर में ईंट से कई वार किए गए हैं।

गठित पैनल करेगा पोस्टमार्टम

एसपी सिटी विनीत भटनागर ने बताया कि महिला के साथ दुष्कर्म हुआ है या नहीं। इसकी जांच के लिए गठित पैनल से महिला का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। यदि महिला के साथ दुष्कर्म हुआ है तो यह भी देखा जाएगा कि कितने लोगों ने किया है। उनका कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद वारदात का राजफाश कर दिया जाएगा। अभी एक व्यक्ति से शक के दायरे में पूछताछ चल रही है। 

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights