मामूली विवाद में युवक की चाकू घोंपकर हत्या

images

मारपीट कर रहे बच्चों को बचाने में हुआ विवाद

WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूं। अपनी बहन को किसी बात पर पीट रहे एक युवक को दूसरे युवक का हस्तक्षेप इतना नागवार गुजरा कि उसने उक्त युवक की चाकू मारकर हत्या कर डाली। एकाएक हुई इस वारदात से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। हत्या के बाद अभियुक्त फरार हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना फैजगंज बेहटा क्षेत्र के कस्बा मुड़िया धुरे की निवासी ओमवीर पुत्र मनीराम सिंह (32) मेहनत मजदूरी करके परिवार का जीवन यापन करता था। उसके पड़ोस में ही रहने वाला योगेंद्र पुत्र भीकम सिंह मंगलवार को अपनी बहनों के साथ साथ मारपीट कर रहा था । काफी देर तक जब झगड़ा शांत नहीं हुआ तो ओमवीर सिंह उसके घर पहुँच गया और बीचबचाव करके झगड़ा शांत करवाने का प्रयास करने लगा। इस बात से बौखलाए योगेंद्र ने कल भी ओमवीर को देख लेने की धमकी दी थी। बुधवार दोपहर लगभग 1 बजे दोनों लोग शराब के नशे में फिर आमने सामने आ गए और उनमें गाली गलौज होने लगी। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि योगेंद्र ने अपनी जेब से चाकू निकालकर ओमवीर के सीने में घोंप दिया। चाकू लगते ही ओमवीर खून से लथपथ हो जमीन पर गिर पड़ा। यह देखकर लोगों में हड़कम्प मच गया। आननफानन में ओमवीर को आसफपुर स्थित सीएचसी लाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ओमवीर की मौत का पता चलते ही उसके परिजनों में कोहराम मच गया। दूसरी तरफ चाकू मारने वाला अभियुक्त योगेंद्र घटनास्थल से फरार हो गया। खबर लिखे जाने तक ओमवीर का शव अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है और उसके पंचनामा की कार्यवाही जारी है। एसओ फैजगंज बेहटा चरण सिंह के बदायूँ कोर्ट में होने के कारण उनकी अनुपस्थिति में सीओ बिसौली शक्ति सिंह एवं आसफपुर चौकी प्रभारी राजेश कौशिक भी मौके पर पहुँच चुके थे। घटना की विस्तृत जानकारी प्राप्त की जा रही है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights