बदायूं ।तबला वादक डॉ मदन मोहन लाल व डॉक्टर खुशबू का तबला अब नेपाल के पशुपतिनाथ में सुना जाएगा। इससे पूर्व भी अनेकों कार्यक्रम देश में दे चुके है। डॉ खुशबू मुख्यमंत्री और राज्यपाल से सम्मानित व आकाशवाणी और दूरदर्शन पर अनेकों कार्यक्रम कर चुकी है ।अब अपने तबला वादन के लिए पशुपतिनाथ श्रीकिरातेश्वर संगीत आश्रम, नेपाल में डॉ मदन मोहन लाल व डा खुशबू को अपने कार्यक्रम प्रस्तुत करने हेतु 14 जून 2022 को आमंत्रित किया गया है। दोनों को संगीत प्रेमियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। दोनों ही कलाकारों ने बदायूं का नाम प्रदेश देश में ही नहीं देश के बाहर भी रोशन किया है। वर्तमान में डॉ खुशबू कानपुर में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर कार्य कर रही है ।डॉ मदन मोहन लाल दास कॉलेज से सेवानिवृत्त हैं ।बताते चलें कि डॉ खुशबू डॉ मदन मोहन लाल की पुत्री है।