मुख्य समाचार पर जाएँ
Friday, 16 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 22.2 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
अभाविप की रुहेलखंड विश्वविद्यालय इकाई का गठन, पुष्पेंद्र कठेरिया अध्यक्ष एवं शौर्य शुक्ला बने इकाई मंत्रीत्योहारों को लेकर बदायूं में पुलिस-प्रशासन अलर्ट, डीएम और एसएसपी ने भारी पुलिस बल के साथ किया पैदल रूट मार्चपूर्व राज्यमंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल ने फीता काटकर किया मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम बरात का उद्घाटनग्राम कैली में 500 मीटर सड़क निर्माण कार्य का नगर विधायक महेश गुप्ता ने किया शिलान्यासश्री त्रिवटीनाथ मंदिर में कृष्ण जन्मोत्सव और गोवर्धन लीला का किया वर्णनछात्रवृत्ति फॉर्म जमा करने के लिए लंबी कतारों की समस्या पर अभाविप ने किया प्राचार्य का घेराव, चार अतिरिक्त बायोमैट्रिक मशीनें लगाने का निर्णय
Uttar Pradesh

सर्वे में कृषकों को कोई न हो परेशानीः डीएम

May 27, 2022By sharad kumar0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow


बदायूं।
कलक्ट्रेट स्थित सभागार में दि किसान सहकारी चीनी मिल्स लि0 की प्रशासक/जिलाधिकारी दीपा रंजन की अध्यक्षता में कमेटी की बैठक आयोजित की गई। उन्होने गन्ना सर्वे समय से एवं सही ढंग कराने हेतु प्रधान प्रबन्धक एवं ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक को निर्देश दिए कि सर्वे में कृषकों को कोई परेशानी न हो। डीएम ने गन्ना मूल्य भुगतान की समीक्षा की। प्रधान प्रबन्धक ने बताया कि कृषकों द्वारा आपूर्ति किये गये गन्ने के विरूद्व दिनांक-02-02-2022 तक का गन्ना मूल्य भुगतान हो चुका है तथा लगभग रू0 18 करोड का भुगतान शेष है। डीएम ने प्रधान प्रबन्धक को शेष भुगतान हेतु अधिक से अधिक चीनी वाहय गोदामों से विक्रय किया जाए, जिससे एक ओर जहॉं ब्याज की बचत होगी, वहीं दूसरी ओर गोदाम का किराया भी कम देना पडेगा।  
वित्तीय वर्ष-2021-22 के स्वीकृत वार्षिक बजट एवं उसके सापेक्ष हुए ब्यय की समीक्षा के साथ अंकेक्षित बैलेन्शसीट 2020-21 की लाभ हॉंनि पर विस्तृत विचार करते हुये कमेटी द्वारा सहमति व्यक्त की गई। आगामी पेराई सत्र-2022-23 के संचालन में गुणात्मक सुधार हेतु मरम्मत एवं रख-रखाव का कार्य गुणवत्तापूर्ण कराये जाने एवं शतप्रतिशत क्षमता उपयोग पर विषेश ध्यान देते हुए प्रधान प्रबन्धक को निर्देशित किया गया।
संघ द्वारा दिनांक 29-4-2022 में बजट बैठक के दौरान चीनी मिल से 1.04 लाख कुन्तल बी0हैवी शीरे का उत्पादन कर कायमगंज आसवनी इकाई को भेजकर एथनॉल उत्पादन किया जाना प्रस्तावित है। इस कार्य में ब्यायलिंग हाउस में आवश्यक मोडीफिकेशन पर लगभग रू0 15 लाख व्यय होगे जिसको कमेटी द्वारा पारित किया गया जिससे चीनी मिल को लगभग 70 लाख रूपए का मुनाफा होगा तथा बैक ब्याज में भी कमी आएगा।
डीएम ने चीनी उत्पादन की लागत को कम करने हेतु अन्य उत्पाद जैसे-जैगरी उत्पादन, ब्राउन शुगर पर विचार किए जाने हेतु निर्देशित किया। इस कार्य हेतु मिल की तकनीकी टीम को नजदीकी जैगरी उत्पादन फैक्ट्री में विजिट करने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही उत्पादन लागत कम करने हेतु चीनी मिल स्तर से अथक प्रयास किये जाए। उन्होने निर्देश दिए कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अवशेष देयों के भुगतान हेतु पूर्ण प्रयास कर शीघ्रातिशीघ्र भुगतान कराए जाए।
इस अवसर पर सचिव/प्रधान प्रबन्धक, दि किसान सहकारी चीनी मिल्स लि0 आर0के0रस्तोगी, ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक, गन्ना विकास परिषद अशोक कुमार, गन्ना विकास निरीक्षक, गन्ना विकास परिषद समर पाल सिंह, मुख्य अभियंता मनोज कुमार, मुख्य गन्ना अधिकारी सी0पी0सिंह, मुख्य रसायनविद्, उपेन्द्र सिंह एवं लेखाधिकारी मेवा लाल सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

https://youtu.be/vDnyumjvWOo
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights