बदायूँ।जिला कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक की गई जिसमे 2021 का कैलेंडर जारी किया गया कैलेंडर में प्रियंका गांधी के सियासी सफर की तस्वीर दी गईं हैं। तारीख, अवकाश व तिथि के इस कैलेंडर में प्रियंका गांधी के सियासी संघर्घ की गाथा को बयां करने वाली बड़ी तस्वीर लगी हैं। इसमें हाथरस के बूलगढ़ी प्रकरण को हिस्सा बनाया गया है। फोटो में दिवंगत बेटी की मां प्रियंका से गले से लिपट रहीं हैं। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह ने कहा कि यह कैलेंडर प्रदेश के अधिकांश गांव व शहरों में पहुंचेगा। अमेठी में जनसंपर्क अभियान की तस्वीर प्रियंका की महिलाओं के प्रति सहानुभूति दिख रही है। अगले पेज पर लखनऊ की गांधी जयंती पर निकली गई पदयात्रा में कांग्रेस की लोकप्रियता बयां कर रही है। मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित महाकाल मंदिर में प्रियंका भगवा कलर में पूजारी से पूजा कर रही हैं। वे पूजा में मग्न भी दिख रही हैं। प्रियंका गांधी वाराणासी में संत श्री रविदास जी की जयंती पर सिख समुदाय के साथ हैं। यहां उन्होंने धार्मिक भावनाओं को बल दिया है। सोनभद्र में नरसंहार के पीड़ित परिवारों के साथ संवेदना व एकजुटता जाहिर करने वाली कैलेंडर पर तस्वीर लगाई गई है। प्रियंका खेतों की पगडंडी से होते हुए गुजर रही हैं। हरियाणा रोहतक में रोड शो के दौरान प्रियंका किसानों से बात कर रही हैं। इस अवसर पर कोषाध्यक्ष सुशीला कोरी जिला उपाध्यक्ष आतिफ खान, महेश शर्मा, सोमेंद्र यादव ने कहा कि जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह की निगरानी में नव वर्ष के इस कैलेंडर को हर गांव और शहरों के हर वार्ड तक वितरित करने का निर्देश पदाधिकारियों को दिए गए हैं। जिला कांग्रेस कमेटी सचिव मीडिया प्रभारी अरबाज़ रज़ी ने कहा कि कांग्रेस की इंटरनेट मीडिया पर डिजिटल कैलेंडर इन दिनों छाया हुआ है।इस अवसर पर संचालन जिला महासचिव एडवोकेट धर्मवीर सिंह ने किया इस अवसर पर बृजपाल सिंह, योगेश कुमार, बाबू चौधरी, फरहान हुसेन, ओमेंद्र पाल, राम सिंह, बिरवाल, हेमन्त शर्मा, विनेश यादव, अरविंद यादव, बालक कश्यप, नरेशपाल, कल्लू, एराज चौधरी, ओमवीर शाक्य, वीरेश कुमार, अनिल उपाध्यक्ष, शफी अहमद आदि कांग्रेसजन मौजूद रहे|