यूपी पंचायत चुनाव में 2015 में जो सीटें आरक्षित थीं उनमे 70 फ़ीसदी इस बार बदलाव की सम्भावना

750070-up-panchayat-chunav-update
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

लखनऊ। यूपी पंचायत चुनाव को लेकर लिहाजा 2015 में जो सीटें आरक्षित थीं उनमे 70 फ़ीसदी इस बार बदलाव की सम्भावना है. यही वजह है कि पंचायती राजमंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह के चुनावों की तारीख और आरक्षण पर दिए बयान के बाद दावेदारों में हलचल और बढ़ गई है.

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

पंचायत चुनाव की तारीखों के लेकर पंचायती राजमंत्री ने बताया कि त्रिस्तरीय पंचायतों के चुनाव अप्रैल के अंतिम सप्ताह तक सम्पन्न हो जाएंगे. पंचायती राजमंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह के बयान से ये भी तस्वीर साफ हो गई कि इस बार पंचायत चुनाव में आरक्षण रोटेशन के आधार पर ही होगा. पंचायती राजमंत्री के दिए बयान के मुताबिक 2015 में हुए चुनाव के समय जैसे रोटेशन प्रक्रिया को शून्य घोषित करके नए सिरे से आरक्षण जारी किया गया था, इस बार वैसा नहीं होगा. इस बार रोटेशन प्रक्रिया के तहत आरक्षण होगा, जिससे जिला पंचायत, क्षेत्र पंचायत और ग्राम पंचायतों की करीब 70 फीसदी सीटों की मौजूदा स्थिति में बदलाव की सभांवना बनी रहेगी.
15 फ़रवरी तक आरक्षण लिस्ट घोषित होने की उम्मीद
जानकारी के मुताबिक पंचायती राज विभाग और राज्य निर्वाचन आयोग 15 फ़रवरी तक आरक्षण नीति पर स्थित स्पष्ट कर सकती है. माना यह भी जा रहा है कि आरक्षण नीति होने के साथ ही पार्टियां अपने-अपने प्रत्याशियों का ऐलान भी शुरू करेंगी।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights