जिला कांग्रेस कमेटी ने डीआरओ के जनपद आगमन को लेकर की बैठक,डीआरओ करेंगें कांग्रेसियों से मुलाकात

d935076c-6275-44f1-9749-18f5fa7ca785
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। आज जिला कांग्रेस कार्यालय पर एक बैठक सम्पन्न की गई, जिसमें जिला कांग्रेस अध्यक्ष ओमकार सिंह ने प्रस्तावित डीआरओ चंद्र प्रकाश बाजपेयी के जिला आगमन पर चर्चा की।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष ओमकार सिंह ने बताया संगठन चुनाव सम्पन्न कराने के उद्देश्य से हाईकमान द्वारा छत्तीसगढ़ से सेवादल कांग्रेस महासचिव पू्र्व विधायक चंद्र प्रकाश बाजपेई को नियुक्त किया गया है,जो कल जनपद के दो दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि जिला कांग्रेस ने ब्लाक स्तर पर संगठन की बैठक कराने हेतु दो ब्लाक चिन्हित किए हैं,जिसमें बदायूं विधानसभा के सालारपुर एवं बिसौली विधानसभा के आसफपुर ब्लाक में कार्यक्रम होना निश्चित किया है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow


जिला महासचिव रामरतन पटेल ने बताया कि पूर्व विधायक चन्द्र प्रकाश बाजपेई कल दोपहर 01:10 बजे बरेली एयरपोर्ट पर उतरेंगे, शाम 03:00 बजे जिला कांग्रेस कमेटी पदाधिकारिओं के साथ अजंता होटल में बैठक में भाग लेंगे,रात्रि विश्राम बदायूं में ही होगा।
जिला महासचिव कुंवर अंकित चौहान ने ज्यादा जानकारी देते हुए बताया कि 28 तारीख को डीआरओ साहब सालारपुर ब्लाक के पलिया झंडा में जिला महासचिव रामरतन पटेल एवं ब्लाक अध्यक्ष विनय मिश्रा द्वारा आयोजित बैठक में भाग लेगें व शाम तीन बजे आसफपुर ब्लाक के ग्राम मानपुर में जिला महासचिव लोकपाल सिंह, जिला महासचिव कुंवर अंकित चौहान, जिला उपाध्यक्ष सोमेंद्र यादव द्वारा आयोजित बैठक में भाग लेंगे।
इस मौके पर मीडिया इंचार्च अरवाज रजी,महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनीता सिंह, शफी अहमद व अन्य कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights