लॉर्ड कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल में ग्रीष्मकालीन शिविर के पांच वे दिन विभिन्न कार्यक्रम हुए

91f6272a-e78d-4d5b-8b21-c6ab1af617b2
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। बदायूँ शहर में स्थित लॉर्ड कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल में चल रहे छः दिवसीय समर कैंप के दौरान बच्चों को योग, खेल, नृत्य एवं बिना आग के खाना बनाने के साथ-साथ आत्मरक्षा के गुर सिखए गए।समरकैंप के माध्यम से बच्चों को विभिन्न क्षेत्रों में प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलता है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow


बुधवार को प्रशिक्षण के पाँचवें दिन तायक्वोंडो व कराटे के प्रशिक्षक अंतिमा सोलंकी ने बच्चों को आत्मरक्षा के गुर सिखाये ।
विपिन श्रीवास्तव ने योग-प्राणायाम के बारे में बताया और अपने दिनचर्या में शामिल करने का निर्देश दिया। इसके अलावा फोज़िया ने आर्ट एंड क्राफ्ट का प्रशिक्षण दिया, जबकि मिताली व मानसी ने बच्चों को नृत्य की विभिन्न कलायें सिखायीं ।

सवितेश व अनीता शर्मा ने बच्चों को बिना आग के खाना बनाने की विधियों को समझाया एवं प्रशांत व गौरव ने शतरंज, कैरम बोर्ड व लूडो जैसे तार्किक एवं बौद्धिक खेलों के बारे में समझाया । स्कूल अध्यक्ष वेदव्रत त्रिवेदी एवं उपाध्यक्ष तेजस्व त्रिवेदी ने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए ऐसी क्रियाकलाप होनी चाहिए। योग से तन-मन को स्वस्थ रखा जा सकता है। योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करना चाहिए ।

निर्देशक छवि त्रिवेदी, रीता त्रिवेदी एवं देवव्रत त्रिवेदी ने कहा कैंप का मुख्य उद्देश्य बच्चों की रचनात्मकता को बढ़ाना है । जिसको समर कैंप के माध्यम से तराशने, निखारने का काम किया गया। बच्चे न केवल गर्मी की छुट्टियों का सदुपयोग करते हैं, बल्कि हुनर सीखकर आगे बढ़ते हैं। प्रधानाचार्या ने सभी सदस्यों का आभार जताते हुए सभी सदस्यों को अभिप्रेरित किया जिसमें समर कैम्प प्रभारी वंदना पॉल व विनय आनंद के सहायक रूप में श्वेता, कोमल, साक्षी, यशिका आदि मौजूद रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights