वेब गोष्ठी में थाइरॉइड के बारे में जागरूक किया

7d2eaa91-459d-4f99-b7ea-98b3266464d8
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं।गिन्दो देवी महिला महाविद्यालय बदायूँ की आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ(आई० क्यू०ए० सी०) के तत्वावधान में प्राचार्या डॉ वंदना शर्मा के संरक्षण एवं निर्देशन में व मिशन शक्ति प्रभारी असिस्टेंट प्रोफेसर सरला देवी चक्रवर्ती के संयोजन एवं नेतृत्व में चलाए जा रहे में चलाए जा रहें “मिशन शक्ति विशेष अभियान” के तहत आज “विश्व थायराइड दिवस पर ” वेब गोष्ठी का आयोजन किया गया।
वेब गोष्ठी का शुभारंभ महाविद्यालय के प्रबंध समिति के सचिव गौरव रस्तोगी के मुख्य आतिथ्य में व प्राचार्या डॉ वंदना शर्मा की अध्यक्षता में किया गया। छात्राओं को संबोधित करते हुए प्राचार्या डॉ वंदना शर्मा ने कहा कि मनुष्य के जीवन में स्वास्थ्य का महत्वपूर्ण स्थान है स्वास्थ व्यक्ति की अमूल्य निधि है यह केवल व्यक्ति विशेष को ही नहीं प्रभावित करता बल्कि जिस समाज में रहता है उस संपूर्ण समाज को प्रभावित करता है स्वस्थ मनुष्य ही सामाजिक उत्तरदायित्व को कुशलतापूर्वक निर्वाह कर सकता है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

मुख्य अतिथि गौरव रस्तोगी प्रबन्धक महाविद्यालय प्रबंध समिति ने छात्राओं को जागरूक करते हुए बताया कि हमारे देश में 4 करोड़ से ज्यादा लोग थायराइड से पीड़ित हैं महिलाओं के इसके शिकार होने की आशंका पुरुषों से चार गुना ज्यादा होती है, पर समस्या यह है कि अधिकांश को पता ही नहीं होता कि उन्हें थायरॉइड है। उन्होंने बताया कि इसके लक्षण धीरे-धीरे असर दिखाते हैं, इसलिए पहचान में भी समय लग जाता है। शुरुआती स्तर पर ही इसे पहचानने और काबू में रखने के लिए नियमित जांच जरूरी है। मुख्य वक्ता डॉ० निशी अवस्थी ने छात्राओं को योग और संतुलित जीवनशैली अपनाने पर जोर देते हुए कहा कि थायरॉइड के मरीजों को नियमित रूप से योग और व्यायाम करना चाहिए। इससे थायरॉइड ग्रंथि सुचारू रूप से काम करना शुरू कर देती है। हाइपोथायरॉइड एवं हाइपरथायरॉइड दोनों ही स्थितियों में इसका असर सकारात्मक पड़ता है। कार्यक्रम संयोजिका मिशन शक्ति प्रभारी असिस्टेंट प्रोफेसर सरला देवी चक्रवर्ती ने विस्तार पूर्वक मानव स्वास्थ्य एवं थायरॉइड के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि आज की व्यस्ततम जीवन शैली में तनाव व असंतुलित खान पान मानव जीवन के अंग बन गए हैं। ऐसे में स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही अनेक बीमारियों का कारण है। थायरॉइड भी उनमें से एक हैं।थायरॉयड एक बड़ी ग्रंथि है जो पुरुषों और महिलाओं दोनों के गले में स्थित होती है। थायराइड विकास को नियंत्रित करता है, हार्मोन के निकलने, और एक मानव शरीर की उम्र बढ़ने की प्रक्रिया में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इससे वजन बढ़ने, थकान एवं अवसाद जैसी स्थितियों देखने को मिलती है।संतुलित खान-पान और व्यायाम से इसे पूरी तरह काबू किया जा सकता है। इस अवसर पर छात्रा पलक वर्मा, अर्चना भारती, शालिनी सागर, राजकुमारी, मेघा, आदि छात्राओं ने अपने विचार रखें।कार्यक्रम का संयोजन एवं संचालन मिशन शक्ति प्रभारीअसिस्टेंट प्रोफेसर सरला चक्रवर्ती ने किया।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights