छतुईया गांव में खेत में पानी लगा रहे किशोर की पड़ोस के खेत में दौड रहे करंट से मौत, मचा कोहराम

3fe89f91-556d-403f-a9fb-6f0e8d98ae2b
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

उझानी । कोतवाली क्षेत्र के गांव में एक किशोर खेत में पानी लगा रहा था तभी पड़ोस के खेत में लगे तारों में दौड़ रहे करंट की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई । घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है ।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

रविवार की दोपहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम छतुईया निवासी किसान सोमवीर का 16 वर्षीय बेटा लकी खेत में पिपरमेंट में पानी लगा रहा था तभी करंट की चपेट में आने से लकी की दर्दनाक मौत हो गई । मृतक के पिता सोमवीर ने बताया कि पड़ोस के खेत में मक्का की फसल खड़ी है इसलिये उन्होंने खेत के चारों तरफ तार लगाकर उनमें करंट छोड दिया था । उनका बेटा लकी पड़ोस में लगे तारों में दौड रहे करंट की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर मौत हो गई । किशोर की मौत की खबर गांव में आग की तरह फैल गई और देखने वालों की भीड जुट गई वहीं परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी । घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है वहीं किशोर की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है ।
इस मामले में जानकारी करने पर प्रभारी निरीक्षक हरपाल सिंह बालियान ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम को भिजवा दिया गया है । तहरीर प्राप्त होने पर उसके आधार पर कार्रवाई की जायेगी ।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights