उझानी के जंगल में युवक का पेड़ पर लटका मिला शव, परिजनों ने प्रताडित करने का लगाया आरोप

f950c758-f703-48bc-9d25-c4cb27b1a430
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

उझानी । कोतवाली क्षेत्र में एक गांव के जंगल में युवक का पेड़ पर शव लटका मिला । मृतक के परिजनों ने पत्नी के परिवार वालों पर युवक को प्रताड़ित कर हत्या करने का आरोप लगाया है पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है । युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है ।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

शनिवार को कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मल्लामई के जंगल में गांव के ही श्याम बाबू पुत्र नेकराम का शव जंगल में एक पेड़ से लटका मिला। शव पेड पर लटकने की खबर गांव में आग की तरह फैल गई और देखने वालों की भीड जुट गई । मृतक युवक के पिता नेकराम ने बताया कि श्याम बाबू की शादी एक साल पहले हुई थी । श्याम बाबू का अपनी पत्नी सीमा देवी से दो दिन पहले झगड़ा हो गया था। पति से झगड़े के बाद श्याम बाबू की पत्नी सीमा देवी ने अपने मायके फोन कर दिया तो झगडे की सुनते ही सीमा देवी के पिता राजपाल निवासी ग्राम पलिया थाना बिनावर चार लोगों को लेकर आए और उसके बेटे श्याम बाबू को घेरकर बुरी तरह पीटने के बाद अपनी लड़की सीमा देवी को अपने साथ ले गये । मृतक के पिता ने आरोप लगाते हुए बताया कि इसी बात से प्रताड़ित होकर श्याम बाबू ने फांसी का फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है वहीं श्याम बाबू की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया ।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights