यूपी पंचायत चुनाव 2021: आरक्षण लिस्‍ट आने से पहले भाजपा ने जारी की 98 जिला प्रभारियों की सूची

_1612000465
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

लखनऊ । ऐसा कहा जाता है कि भाजपा हर चुनाव पूरी गंभीरता और ताकत से लड़ती है। यूपी पंचायत चुनाव-2021 के लिए एक तरफ अभी तक जहां विभिन्‍न राजनीतिक दल और भावी उम्‍मीदवारों को आरक्षण सूची का इंतजार है वहीं भाजपा ने जीत की पूरी रणनीति बना ली है। इसी क्रम में प्रदेश अध्‍यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने प्रदेश में पार्टी के 98 संगठनात्मक जिलों के प्रभारी घोषित कर दिए हैं। इसके साथ ही इन प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में जुट जाने को कह दिया गया है। 

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

प्रदेश अध्‍यक्ष द्वारा जारी लिस्‍ट के मुताबिक नोएडा से विधायक पंकज सिंह को मेरठ महानगर और जिले का प्रभारी बनाया गया है। विजय पाल सिंह तोमर को बिजनौर का जिला प्रभारी तो राज्‍यसभा सांसद कांता कर्दम को सहारनपुर महानगर और सुरेंद्र नागर को मुरादाबाद का जिला प्रभारी बनाया गया है। गोरखपुर क्षेत्र में प्रदेश उपाध्यक्ष नीलम सोनकर को गोरखपुर महानगर और जिला का प्रभारी नियुक्त किया गया है।

इसी तरह समीर सिंह को संतकबीर नगर, त्रयंबक त्रिपाठी को देवरिया, संतराज यादव को कुशीनगर, विनोद राय को बलिया और कामेश्वर सिंह को मऊ का प्रभारी बनाया गया है। प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह फिरोजाबाद महानगर और जिले के प्रभारी होंगे। राज्यसभा सांसद बीएल वर्मा को आगरा महानगर का प्रभारी बनाया गया है। एमएलसी श्रीचंद शर्मा को अलीगढ़ जिला और किसान मोर्चा अध्यक्ष राजा वर्मा को हाथरस का जिला प्रभारी बनाया गया है। कानपुर क्षेत्र में प्रदेश उपाध्यक्ष और एमएलसी विजय बहादुर पाठक को कानपुर महानगर उत्तर व दक्षिण का जिला प्रभारी बनाया गया है।

रंजना उपाध्याय को कानपुर देहात, रामनरेश तिवारी को कानपुर ग्रामीण का प्रभारी बनाया गया है। बाबूराम निषाद को फर्रुखाबाद, कमलावती सिंह को झांसी महानगर और जिले का प्रभारी बनाया गया है। हरिद्वार दुबे को सीतापुर, विद्यासागर सोनकर को रायबरेली, दद्दन मिश्रा को अंबेडकरनगर, अवनीश संह को गोंडा और सुधीर हलवासिया को बलरामपुर जिले का प्रभारी बनाया गया है। अवध क्षेत्र में प्रदेश महामंत्री और एमएलसी गोविंद नारायण शुक्ला को लखनऊ महानगर और जिले का प्रभारी बनाया गया है। काशी क्षेत्र में प्रदेश उपाध्यक्ष सलिल विश्नोई को वाराणसी महानगर और जिले का प्रभारी बनाया गया है। कौशलेंद्र सिंह पटेल को गाजीपुर, लक्ष्मण आचार्य को प्रयागराज महानगर और जिला, रमेश मिश्रा को भदोही, नागेंद्र रघुवंशी को प्रतापगढ़ और काशीनाथ तिवारी को मछलीशहर का प्रभारी बनाया गया है। 

मंडल स्‍तरीय बैठकों के जरिए चल रहा अभियान

यपी पंचायत चुनाव के मद्देनजर भाजपा ने मंडल (ब्‍लॉक) स्‍तरीय बैठकों के जरिए अपना अभियान शुरू कर दिया है। इन बैठकों का सिलसिला तीन फरवरी तक जारी रहेगा। प्रदेश के सभी 1,600 संगठनात्‍मक ग्रामीण मंडलों में ये बैठकें होनी हैं। इस बैठकों के जरिए पार्टी पंचायत चुनाव की रणनीति को आम कार्यकर्ताओं तक पहुंचा रही है। अभियान का आरम्‍भ पिछले दिनों प्रदेश अध्‍यक्ष स्‍वतंत्र देव सिंह ने सहारनपुर के हरि कॉलेज गांगलहेड़ी में आयोजित मंडल बैठक में शामिल होकर किया था। गौरतलब है कि इसके पहले पिछले महीने यूपी के दो दिवसीय दौरे पर आए भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा और संगठन महामंत्री बीएल संतोष ने भी कई सत्रों में चली बैठकों में पंचायत चुनाव में जीत के लिए कार्यकर्ताओं का आह्वान किया था। 

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights