भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर कार्यक्रम 3 को पदाधिकारियों की बैठक में सौंपे गए दायित्व

f6c7f64f-ef88-4776-8bcb-4c886f57aebc
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। भगवान परशुराम जयंती समारोह समिति की एक आवश्यक बैठक आज भगवान परशुराम ब्राह्मण धर्मशाला में कौशलनंद पांडे (लालन पांडे) की अध्यक्षता में हुई। बैठक में आगामी 3 मई 2022 दिन मंगलवार को होने वाले भगवान परशुराम जन्मोत्सव समारोह से संबंधित तैयारियों पर चर्चा की गई एवं समिति के सदस्यों को जन्मोत्सव समारोह को सफलतापूर्वक संपन्न कराने हेतु दायित्व दिए गये।
राहुल चौबे एवं अजय मिश्र ने बताया कि 3 मई को प्रातः 8 बजे यज्ञ होगा उसके पश्चात 12:00 बजे से मंचीय कार्यक्रम होंगे एवँ शाम 3:30 बजे से भगवान परशुराम की शोभायात्रा निकाली जाएगी एवं साय 5 बजे भगवान परशुराम जी की प्रतिमा का माल्यार्पण होगा। कार्यक्रम का समापन सहभोज के साथ देर शाम संपन्न होगा।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow


महासभा के जिला अध्यक्ष अश्वनी भारद्वाज ने बताया कि मुख्य अतिथि के रूप में विधान परिषद सदस्य वागीश पाठक एवं बिथरी चैनपुर के विधायक राघवेंद्र शर्मा रहेंगे।
अति विशिष्ट अतिथि के रूप में महापौर बरेली उमेश गौतम एवं पूर्व विधायक दया सिंधु शंखधार उपस्थित रहेंगे। विशेष अतिथि के रुप में ब्राह्मण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष पंडित त्रिभुवन शर्मा व प्रदेश महामंत्री राजेश शर्मा रहेंगे।
बैठक में कौशलानंद पांडे, राम बहादुर पांडे, नत्थू लाल पाराशरी, अजय मिश्रा, अश्विनी भारद्वाज, पंकज शर्मा, सुरेंद्र उपाध्याय, डॉ0 भास्कर शर्मा, कामेश पाठक, पवन शंखधार, सुमित शंभू, विवेक शर्मा, देवेश मिश्र, विकास शर्मा, आयुष भारद्वाज, संजीव शर्मा , पंकज शर्मा, राजेश शर्मा, पं0 गिरीश शर्मा, गौरव शर्मा, नमन चतुर्वेदी आदि उपस्थित रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights