बदायूं। बदायूँ शहर के मोहल्ला चौबे में स्थित देवी मठिया पर छह साल पहले मा दुर्गा,शनिदेव,काली माता, हनुमान जी,साँई बाबा की मूर्ति स्थापना की गई थी। आज मंदिर में मूर्ति स्थापना की छठी वर्षगांठ का दो दिवसीय समारोह धूमधाम के साथ शुरू हुआ। आज मंदिर से आकर्षक झाँकयो के साथ साईं पालकी निकाली गई। साँई पालकी मंदिर से शुरू होकर हलवाई चौक, पुराना बाजार,सुभाष चौक व आर्य समाज होते हुए पुनः मंदिर पर पहुँच कर समाप्त हुई। साई पालकी में काली का अखाड़ा समेत कई आकर्षक झांकिया शामिल थी। इससे पूर्व मंदिर में हवन पूजन हुआ। कल मंदिर में अटूट भंडारा होगा। इस मौके पर अजीत शंखधार, सन्तोष शंखधार, गोपाल,सुजीत,राजू,सुमित, मयंक,वैभव आदि मौजूद थे।