बी.आर.बी. मॉडल स्कूल में विश्व धरा दिवस का आयोजन

79b0789b-bc53-4c34-b8bb-bad3c94a4a0c
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूं। आज बी.आर.बी. मॉडल स्कूल बदायूं में विश्व पृथ्वी दिवस मनाया गया | विश्व पृथ्वी दिवस हर साल 22 अप्रैल को मनाया जाता है, इसे मनाने का मकसद यही है कि लोग पृथ्वी के महत्व को समझें और पर्यावरण को बेहतर बनाए रखने के प्रति जागरूक हो | यही वजह है कि इस दिन पर्यावरण संरक्षण और पृथ्वी को बचाने का संकल्प लिया जाता है, विश्व पृथ्वी दिवस के दिन पेड़ लगाकर पृथ्वी को हरा भरा बनाते हैं ऐसे कई तरीके हैं जिसे हम अकेले और सामूहिक रूप से अपना कर धरती को बचाने में योगदान दे सकते हैं |

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

वैसे तो हमें हर दिन को पृथ्वी दिवस मना कर उसके संरक्षण के लिए कुछ ना कुछ करते रहना चाहिए लेकिन अपनी व्यस्तता में व्यस्त इंसान यदि विश्व पृथ्वी दिवस के दिन ही थोड़ा बहुत योगदान दें तो धरती के ऋण को उतारा जा सकता है | इन दिनों ना तो हमें चिड़ियों की चहचाहट सुनाई देती है ना ही हमारे घर के आस-पास आसमान में धवल पक्षियों की बनते ही नजर आती हैं बी.आर.बी. मॉडल स्कूल में बच्चों के द्वारा पौधारोपण किया गया |

जिसमें विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों के द्वारा एक विशेष सहयोग किया गया और पृथ्वी को बचाने का संकल्प लिया गया | इस मौके पर विद्यालय के प्रबंधक सुभाष बत्रा ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि पृथ्वी को हरा भरा बनाने में सहयोग करें | पृथ्वी है तब तक ही हम जीवित हैं और हमारा जीवन सफल है पर्यावरण के बिना हमारा जीवन अधूरा है मनुष्य को जीवन व्यतीत करने के लिए वायु, जल और भोजन की आवश्यकता होती है यह सभी हमारी पृथ्वी पर आसानी से उपलब्ध हैं | विद्यालय की प्रधानाचार्य बंदना सक्सेना ने बताया कि विद्यालय में तरह-तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है इस मौके पर विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा |

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights