बदायूं। शाहजहांपुर के कलान निवासी सचिन गुप्ता किराना का कारोबार करते हैं। वह आज सुबह कलान से बरेली माल खरीदने को जाने के लिए निकले थे। बकौल सचिन बैग में 7.90 लाख रुपये कैश लेकर वह घर से निकले थे। बदायूं को आने वाली रोडवेज में सवार होकर उन्होंने बैग बस की बर्थ पर रख दिया। शहर में पुलिस लाइन चौराहे पर बस से उतरने के दौरान बैग उठाया तो वह खाली था,रुपये गायब थे और बेग नीचे से कटा हुआ था। आकर देखा तो पता लगा बैग नीचे से कटा था और सभी रुपये गायब थे। इस पर वह पुन: बस के अंदर गए और परिचालक को चलती बस में घटनाक्रम की जानकारी दी। ड्राइवर बस चलाता रहा, जबकि परिचालक ने पुलिस को तुरंत मामले की सूचना दी तो बस पुलिसलाइन चौराहे से जालंधरी सराय तक जा पहुंची, वहां पहले से ही कोतवाली पुलिस मौजूद थी। बैग का निचला हिस्सा काटकर शातिरों ने रकम पार की है। वहीं पुलिस का कहना था कि जब इतनी मोटी रकम लेकर निकला था तो भला बैग को रोडवेज की बर्थ पर रखने की क्या जरूरत थी। पुलिस ने बस की सवारियों को भी नहीं उतरने दिया और उनकी तलाशी भी ली गई लेकिन फिलहाल सफलता नहीं मिल सकी है। मामला काफी देर तक सीमा विवाद में उलझा रहा। सिविल लाइन थाना औऱ कोतवाली पुलिस रिपोर्ट लिखने से कतराते रहे। पुलिस बैकफुट पर आ गई। घटना किस स्थान पर हुई, यह खुद भुक्तभोगी को नहीं पता। जबकि उसे जानकारी सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के पुलिस लाइन चौराहे पर हुई। जबकि बस सदर कोतवाली क्षेत्र में आकर रुकी। कुल मिलाकर फिलहाल पुलिस ने मामला रिकार्ड में दर्ज नहीं किया है। एसपी सिटी प्रवीन सिंह चौहान ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। घटनाक्रम किस स्थान पर हुआ, यह दिखवा रहे हैं।