बदायूं। रोटरी क्लब आफ बदायूं सेंट्रल के अध्यक्ष डॉ. संजीव गुप्ता को आज असिस्टेंट गवर्नर नियुक्त किया गया। डा. संजीव को नई जिम्मेदारी मिलने पर रोटरी क्लब के सभी सदस्यों ने हर्ष व्यक्त किया। रोटरी क्लब के सचिव सुरेंद्र चाणक्य ने कहा कि यह बदायूं के लिए गौरव की बात है। साथ ही रोटरी क्लब बदायू इकाई के सभी सदस्यों व पदाधिकारियों का भी सम्मान बढ़ा है। बदायूं के अध्यक्ष को इतना बड़ा पद देकर सभी सदस्यों का मान बढ़ाया है। डा. संजीव गुप्ता ने असिस्टेंट गवर्नर बनाए जाने पर कहा है कि अब पहले से और अधिक जिम्मेदारी से कार्य करेंगे। क्लब की ओर से सामाजिक कार्य पहले से और अधिक तेज गति से किए जाएंगे। इस मौके पर दीपक सक्सेना, मुनेंद्र कुमार सिंह, राम मोहन अग्रवाल, विपिन अग्रवाल, संजय रस्तोगी, कुलदीप रस्तोगी, आमोद चाणक्य, अनिल गुप्ता ठेकेदार, पंकज गुप्ता, मुकेश महेश्वरी, प्रदीप गुप्ता, अनिल गुप्ता, अमित व्यास, सोनू गुप्ता, सुरजीत गुप्ता, डॉ कौशल गुप्ता, डॉ प्रमोद गुप्ता, डॉ अरविंद सक्सेना, पवन शर्मा आदि मौजूद रहे।