ए0पी0एस0 स्कूल उझानी के प्रधानाचार्य रविन्द्र भट्ट को नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा सिटी कोऑडिनेटर ,बदायूॅ किया नियुक्त

9d0a8d55-91c7-410c-b820-1c0b15ba6c1e
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूं। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा आयोजित विभिन्न परीक्षाओं के लिये बदायूॅ के छात्रो को बाहर परीक्षा के लिए जाने की जरूरत नहीं।
ए0पी0एस0 इंटरनेशनल स्कूल उझानी के प्रधानाचार्य रविन्द्र भट्ट को नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा सिटी कोऑडिनेटर ,बदायूॅ नियुक्त किया गया है। इसके अंतर्गत जे ई ई मेन्स , नीट, सी-मैट, जीपैट ,नैट आदि परीक्षाएं बदायूॅ के बाहर अन्य शहरों में आयोजित होती थी। भट्ट ने बताया कि अब ये परीक्षाएं बदायूॅ के ही विभिन्न स्कूलों में आयोजित होगी। अब इन परीक्षाओं के लिये परीक्षार्थियों को अन्य शहरों में जाने का तनाव नही झेलना पडेगा।
श्री भट्ट की इस नियुक्ति से ए0पी0एस0 परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई है।
इसके साथ ही यह अवगत कराते हुए भी हर्ष हो रहा है कि आपको डिस्ट्रीक टेªनिंग कॉर्डिनेटर (सी0बी0एस0ई0) बदायूॅ भी नियुक्त किया गया है। यह उनकी योग्यता, परिश्रम, ईमानदारी, लगन, कार्य कुशलता का ही परिणाम है कि दोनो संस्थानों में आपका सफल मूल्याकंन किया है।
इस अवसर पर विद्यालय के निर्देशक निलांशु अग्रवाल , उपप्रधानाचार्या मीनाक्षी शर्मा , शैक्षणिक प्रमुख वाई0 के0 सिंह व अन्य शिक्षकों ने उन्हे बधाई देते हुए उनके कार्यकाल को अद्वितीय मानने की इच्छा व्यक्त की है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights