सीडीओ ने गोवंश आश्रय स्थल का आकस्मिक निरीक्षण किया

f461e16b-4548-4d83-8076-6a81ea64db5c
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं।मुख्य विकास अधिकारी द्वारा ग्राम हतसा ,विकासखंड बिसौली, जनपद बदायूं में संचालित गोवंश आश्रय स्थल का आकस्मिक निरीक्षण मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी की उपस्थिति में किया गया l आश्रय स्थल पर 29 स्वस्थ गोवंश पाए गए I गोवंश आश्रय स्थल पर चारदीवारी, शेड ,भूसा गोदाम, केयरटेकर कक्ष ,कंपोस्ट पिट ,गोमूत्र संग्रह टैंक सबमर्सिबल ,आदि व्यवस्थाएं पूर्ण पाई गई I

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

मौके पर उपस्थित ग्राम सभा प्रधान व सचिव द्वारा अवगत कराया गया के गोवंश के हेतु 5 बीघा हरा चारा बो दिया गया है I भूसे का क्रय कर भंडारण किया जा रहा है I मुख्य विकास अधिकारी महोदय द्वारा मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया गया के गोवंश आश्रय स्थल पर संरक्षित गोवंश के हिट में आने पर कृत्रिम गर्भाधान की व्यवस्था कराई जाए ,जिससे गर्भित पशु को सुपुर्दगी में दिया जा सके l ग्राम सभा प्रधान को निर्देशित किया गया कि ग्राम में पड़े हुए तालाब व अन्य जगहों का चिनांकन कर लिया जाए जिनको ग्राम सभा अपने स्तर से वार्षिक किराए पर दे ,प्राप्त धनराशि को ग्राम सभा के विकास में लगाया जाए, जिससे ग्रामसभा स्वाबलंबी बन सकेl

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights