बीएसएफ जवान को गार्ड ऑफ ऑनर के साथ दी अंतिम विदाई

16e93d82-f95f-4a9a-900e-d69a122a93d8
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

उझानी । नगर के एक मौहल्ला के रहने वाले युवक त्रिपुरा के अगरतला में बीएसएफ में नायक हवलदार के पद पर थे जहां हार्ट अटैक पड़ने से उनकी मौत हो गई । जिनको आज सुबह राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जिसमे सैकड़ो लोग मौजूद थे ।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

नगर के मौहल्ला किलाखेड़ा निवासी पवन सक्सेना (45) पुत्र भगवत शरण सक्सेना त्रिपुरा के अगरतला में सीमा सुरक्षा बल बीएस एफ की 145 बटालियन में नायक हवलदार थे । वह वर्तमान में त्रिपुरा के अगरतला में भारत- बंग्लादेश सीमा पर तैनात थे । बीएसएफ जवान पवन सक्सेना का शुक्रवार को अचानक हॉर्ट अटैक आने से निधन हो गया ।पवन सक्सेना के निधन की खबर मिलते ही उनकी पत्नी साधना, उनकी बीस वर्षीय बेटी प्रगति, सत्तरह वर्षीय बेटे प्रखर, उनकी माँ ऊषा देवी, भाई सुनील व अमित, बहन पूजा, बेवी का रो-रोकर बुरा हाल है ।

बीएसएफ जवान पवन सक्सेना के पार्थिव शरीर को तिरंगे में लिपटे हुए हवाई जहाज द्वारा त्रिपुरा से दिल्ली और शनिवार देर रात सड़क मार्ग द्वारा बीएसएफ जवान उनके शव को लेकर उनके घर मौहल्ला किला खेडा लेकर पहुंचे । बीएसएफ जवान के पार्थिव शरीर को देखने वालों की भीड उमड पड़ी और नगर में शोक की लहर दौड गई वहीं नगरवासी पवन के परिजनों को ढांढस बंधा रहे हैं । रविवार की सुबह उनकी अंतिम यात्रा सैन्य सम्मान के साथ बिल्सी रोड होती हुई कछला गंगा घाट पहुंची । शमशान घाट पर बीएसएफ के जवानो ने जवान के सम्मान में गार्ड ऑफ ऑनर देकर मातमी धुन बजाकर हवाई फायर किये साथ ही बीएसएफ टीम के जवानों ने दो मिनट का मौन रखकर श्रृद्धांजलि अर्पित की । बीएसएफ जवान के बेटे प्रखर सक्सेना ने अपने पिता को मुखाग्नि दी । पवन सक्सेना की अचानक मौत से परिजनों पर गमों का पहाड टूट गया है उनकी अंतिम विदाई में सैकडो लोग मौजूद रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights