लिंगेश्वर महादेव मंदिर पर हर्षोल्लास से मनाया गया हनुमान जन्मोत्सव

29d82523-f8f0-468f-a3ea-1917af4a95a5
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

हवन पूजन कर .56 प्रकार के व्यंजनों का भोग लगाया

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

हनुमान चालीसा का पाठ कर भक्तों ने उतारी आरती.

बदायूं। मडई चौक स्थित लिंगेश्वर महादेव मंदिर पर चैत पूर्णिमा के अवसर पर भगवान श्री राम के परम भक्त संकट मोचन हनुमान बाबा का जन्मोत्सव श्रद्धा एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. इस मौके पर हवन पूजन कर बाबा की आरती उतारी गई.


मंदिर के पुजारी धनीराम मिश्रा ने प्रातः काल संकट मोचन हनुमान जी को सिंदूर एवं चमेली के तेल से लेपन कर चांदी के वर्क से सजा कर नवीन वस्त्र एवं गुलाब के फूलों की माला पहनाकर विशेष श्रृंगार किया.
इस मौके पर आयोजित हवन यज्ञ मैं मुख्य यजमान सुनील रस्तोगी एवं कपिल रस्तोगीअपने परिवार के साथ शामिल हुए. यज्ञ के पुरोहित पुजारी धनीराम मिश्रा रहे.


तत्पश्चात संकट मोचन हनुमान जी को 56 प्रकार के व्यंजनों का भोग लगाया गया. अंत में हनुमान चालीसा के पाठ के पश्चात आरती उतार कर हनुमान जी की आराधना की. छप्पन भोग का प्रसाद सभी भक्तों को वितरित किया गया.
इस मौके पर तुषार रस्तोगी, प्रियांशु मिश्रा, लाला राम प्रजापति, उज्जवल रस्तोगी, रॉबिन रस्तोगी, राजकुमार मौर्य, अक्षय रस्तोगी, कशिश, यस रस्तोगी, निखिल रस्तोगी एवं राजकुमार सिंह सेंगर उपस्थित रहे.

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights