ब्लॉक प्रमुख सुगंधा सिंह अत्याधुनिक अंतर्दृष्टि से ग्राम पंचायतों का नव निर्माण करेंगी

8316976c-0611-475a-b4b1-f9f3f4c224ba
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

चंदौसी । आजादी के अमृत महोत्सव के तहत भारत के पंचायती राज मंत्रालय द्वारा नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित आइकोनिक वीक से वापस लौटीं ब्लॉक प्रमुख सुगंधा सिंह अत्याधुनिक अंतर्दृष्टि से ग्राम पंचायतों का नव निर्माण करेंगी ।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow


2030 तक ग्रामीण अंचलों की दशा और दिशा सुधारने का संकल्प लेकर दिल्ली से लौटी बनियाखेड़ा की ब्लॉक प्रमुख सुगंधा सिंह ने ग्राम विकास के नौ बिंदुओं का रोड मैप तैयार करना शुरू कर दिया है । इसमें गरीबी मुक्त गांव के साथ आजीविका उपार्जन के अवसर , उत्तम स्वास्थ्य , बच्चों को अनुकूल वातावरण , पानी की पर्याप्त व्यवस्था , हरित गांव व सुशासन जैसे खास मुद्दे होंगे ।
सुगंधा सिंह ने बताया कि भारत की सरकार चाहती है कि जमीनी स्तर पर लोकतंत्र के स्तंभों को मजबूत करते हुए शासन के विकासवादी संकल्प को तेजी से लागू किया जाए । उन्होंने बताया कि जल्द पूरे होने वाले कार्यों के साथ दीर्घकालिक प्रयोजनों के आधार पर ठोस परिणाम हासिल करना पंचायती राज का लक्ष्य है ।


नई दिल्ली के विज्ञान भवन में 11 अप्रैल से आयोजित आइकोनिक वीक में देशभर के चुनीदा पंचायत प्रतिनिधियों की एक मजबूत श्रंखला को उप राष्ट्रपति सहित केन्द्रीय पंचायती राज मंत्री गिरी राज सिंह , महिला विकास मंत्री स्मृति जुबिन , राज्य मंत्री कपिल मारेश्वर , मंत्री फग्गन सिंह व ग्रामीण विकास के अन्य विद्वान जनों ने सतत विकास व लक्ष्यों के स्थाईकरण का खाका तैयार किया । सभी ने संकल्प लिया कि देश में सम्पूर्ण समाज और सम्पूर्ण सरकार के नारे के तहत कार्य पूर्ण करेंगे ।


ग्राम विकास की कार्यशाला से लौटी ब्लॉक प्रमुख सुगंधा सिंह बहुत उत्साहित हैं । उन्होंने ब्लॉक क्षेत्र की सभी ग्राम पंचायतों में समग्र विकास का रोड मैप तुरंत ही तैयार करने के निर्देश संबंधित को दे दिए हैं । उन्होंने दावा किया कि एक वर्ष में बनिया खेड़ा ब्लॉक जिले का सर्वाधिक विकास बाला अनुकरणीय ब्लॉक बन जाएगा ।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights