बाद में सपा नेता ने किसानों को किया सम्मानित बिल्सी। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आहावन पर यूपी के प्रत्येक जनपद में किसान आंदोलन के समर्थन में किसान ट्रैक्टर रैली का आयोजन होना सुनिश्चित हुआ था,मगर एक दिन पूर्व से ही पुलिस प्रसाशन बेहद अलर्ट हो गया और सपा नेताओं को नजरबंद करना शुरू कर दिया। बिल्सी विधानसभा क्षेत्र में राजपाल शर्मा को प्रभारी बनाकर भेजा गया था। किसान रैली रायपुर मजरा से बिल्सी तक प्रस्तावित थी। वहीं वरिष्ठ सपा नेता उदयवीर शाक्य के यहाँ सौ से अधिक किसान अपने ट्रैक्टर-ट्राली लेकर एकत्रित हो गए। सूचना पर पुलिस क्षेत्राधिकारी अनिरुध्द सिंह, कोतवाल डीके गुप्ता यहां भारी पुलिस फोर्स के साथ उनके आवास पर पहुँचे। काफी देर तक यहां पुलिस से नोक झोंक भी हुई। सपा कार्यकर्ताओं ने इस दौरान जमकर नारेबाजी की। इसी बीच सपा नेता उदयवीर शाक्य ने दरिया दिली दिखाते हुए प्रत्येक किसान को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित भी किया। जिसकी पूरे क्षेत्र में व्यापक चर्चा हो रही है। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष किशोरी लाल शाक्य, प्रदीप गुप्ता, अवधेश यादव, चंद्रपाल शाक्य, टिंकू शाक्य, बादाम सिंह यादव, विपिन यादव, नंन्हे शाक्य, पन्नालाल शाक्य, मनीराम शाक्य, प्रियेन्द्र शाक्य, ध्रुव यादव, गजेंद्र शाक्य, सुभाष यादव, अनूप यादव, चेतन यादव, उर्वेश यादव, योगेंद्र शाक्य, कैलाश शाक्य, पप्पू शाक्य, तेजपाल सागर, यशपाल शाक्य, मोहरसिंह यादव आदि मौजूद रहे।