नगर पंचायत कार्यालय की बिजली काटने पर सफाईकर्मियों ने बिजली घर पर ट्रालियों से कूडा डाला,रास्ता बंद

2ec0e392-43d8-4a76-9590-509256a8c31b
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

लम्बे समय से बिना कनेक्शन चल रही थी विद्युत सप्लाई

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

दहगवां । विद्युत कर्मियों द्वारा नगर पंचायत कार्यालय की विद्युत कनेक्शन बन्द करने पर उग्र हुए सफाईकर्मियों ने विद्युत उपकेन्द्र के गेट पर ट्रालियों से डाला कूडा रास्ता किया बन्द तो गुस्साये विद्युत कर्मियों ने भी समूचे नगर की सप्लाई बन्द कर ईओ के खिलाफ मोर्चा खोला जेई व एसडीओ को दी सूचना।

एक तरफ मोदी जी का स्बच्छ भारत अभियान के तहत सफाई के लिए नारा है तो बहीं दूसरी ओर नगर पंचायत के सफाई कर्मचारी गन्दगी फैलाते नजर आ रहे हैं ।
घटना शुक्रबार दोपहर की है दहगवां नगर स्थित विद्युत उपकेन्द्र से नगर पंचायत कार्यालय को लम्बे समय से विद्युत सप्लाई दी जा रही है शुक्रवार को विद्युत कर्मियों द्वारा नगर पंचायत कार्यालय से विद्युत भुगतान के लिए कहा गया तो कोई जबाब नही मिला तो विद्युत कर्मियों ने नगर पंचायत कार्यालय की विद्युत सप्लाई बन्द कर दी जिससे गुस्साये सफाईकर्मियों ने नगर पंचायत के बाहन द्वारा चार से पांच ट्राली कूडा विद्युत उपकेन्द्र के गेट के आगे डाल दिया और रास्ते को पूरी तरह से बन्द कर दिया इतना ही नही कूडा डालने के बाद सफाईकर्मी ईओ के कहने पर अपने घर चले गये इधर गुस्साये विद्युत कर्मियों ने भी रास्ता बन्द होने से खफा होकर विद्युत सप्लाई समूचे नगर समेत आसपास के गाँव की भी सप्लाई बन्द कर दी और ईओ नगर पंचायत दहगवां के खिलाफ नारेबाजी की विद्युत कर्मियों ने घटना के सम्बन्ध में जेई रजनीश कुमार व एसडीओ सतेन्द्र कुमार को अबगत करा दिया तो बह भी इस बात से नाराज दिखे जब इस सम्बन्ध से एसडीओ सतेन्द्र कुमार से बात की तो बताया कि कूडा गेट पर डालना गलत है और माननीय मोदी जी के आदर्शों की अबहेलना कर रहे हैं यह लोग हमबे भी उपजिलाधिकारी सहसवान को इस मामले से अबगत करा दिया है यदि जल्द कूडे को ना हटाया गया तो कार्यबाही को बाध्य होंगे इधर जब नगर पंचायत कार्यालय में कर्मचारियों से बात की तो बहां मौजूद कम्प्यूटर आपरेटर राहुल सिंह राठोर ने बताया कि ट्रैक्टर खराब हो जाने के कारण कूडा गेट पर लौट दिया गया जिसे जल्द हटबा दिया जायेगा अब देखने बाली बात यह है कि यदि ट्रैक्टर खराब होता तो एक बार कूडा डाला जाता जबकि गेट के आगे चार से पांच ट्राली कूडा जानबूझकर डाला गया इधर खबर लिखे जाने तक कूडे के ढेर को हटाया नही गया था।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights