ज्ञान इंटरनेशनल स्कूल का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया

33bf88fd-0afc-4661-a9f4-adbd34634600
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

न्यूरिया। ज्ञान इंटरनेशनल स्कूल ,टनकपुर रोड, पीलीभीत में स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। सन् 2008 में आज ही के दिन 8 अप्रैल को विद्यालय की स्थापना की गई थी। 51 बच्चों से शुरू किया गया विद्यालय आज निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर है। स्थापना दिवस के अवसर पर सरस्वती पूजन कर रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। विद्यार्थी शुभकरमन, प्रियांशु ,राज शर्मा, अमरीन ने स्थापना दिवस के अवसर पर भाषण दिए। अनुष्का ,पायस्वी, गरिमा कशिश, आराध्या, अनन्या, आयुषी, अपर्णा ने एकल नृत्य प्रस्तुत कर सभी बच्चों तथा शिक्षकों का मन मोह लिया तथा सांझवी, शीतल, अर्चना, खुशबू ने समूह नृत्य कर अपनी उत्कृष्ट कला का प्रदर्शन कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रधानाचार्य पूजा छाबड़ा ने सभी को स्थापना दिवस की बधाई दी तथा सभी बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि ज्ञान इंटरनेशनल स्कूल में बच्चों को उच्च कोटि की शिक्षा प्रदान करने के साथ-साथ उन का सर्वांगीण विकास भी किया जाना हमारा मुख्य उद्देश्य है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow


प्रबंधक देवेंद्र सिंह छाबड़ा जी ने स्थापना दिवस के उपलक्ष में सभी को बधाई दी तथा उन्होंने कहा कि विद्यालय सभी क्षेत्रों में अपनी पहचान बना चुका है। स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्य अतिथि कैलाश रानी छाबड़ा, प्रधानाचार्या तथा प्रबंधक देवेंद्र सिंह छाबड़ा जी ने केक काटकर उत्सव मनाया। सभी शिक्षक गण उपस्थित रहे। अनुराग ने मंच संभाला।
सुमित राठौर

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights