दलित रोगी का इलाज नहीं करने पर सरकारी डॉ ऋषभ अग्रवाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज के आदेश

court-hammer_5364716_835x547-m
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। विशेष न्यायालय एस सी एस टी एक्ट के न्यायाधीश महेंद्र सिंह ने डॉ ऋषभ अग्रवाल के खिलाफ थाना कोतवाली पुलिस को मुकदमा दर्ज कर नियमानुसार विवेचना करने के आदेश दिए है। ऋषभ अग्रवाल पर आरोप है कि उन्होंने दलित होने के नाते पीड़ित का इलाज नहीं किया साथ ही पूर्व में इलाज की पत्रावली ढूंढने के नाम पर दो हजार रुपये की मांग कर पीडित व उसके परिजनों के साथ जातिसूचक गालियां देकर अभद्र व्यवहार किया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

थाना दातागंज के ग्राम दियोरी निवासी पप्पू पुत्र जयपाल ने विशेष न्यायालय एससी एसटी कोर्ट में रिपोर्ट दर्ज कराने को दिए प्रार्थना पत्र में उल्लेख किया कि मैं अनुसूचित जाति का व्यक्ति है 18 मार्च 2020 की रात 10 बजे अचानक प्रार्थी की तबीयत खराब हो गई थी और उसकी नाक से खून बहने लगा पप्पू अपना इलाज कराने जिला अस्पताल गया वहां मौजूद नर्स ने जनरल वार्ड में उसे बेड पर लिटा दिया लेकिन उसका कोई इलाज शुरू नहीं किया और कहां की डॉ ऋषभ अग्रवाल आ रहे होंगे पप्पू का आरोप है कि डॉ ऋषभ अग्रवाल ने उसे व उसके पिताजी परिजनों को जातिसूचक गालियां देकर अभद्र व्यवहार किया इलाज की फाइल तलाश करने के नाम पर 2 हजार रुपए मांगे इस दौरान पप्पू के साथ कई अधिवक्ता भी मौजूद रहे थे परिजनों का यह भी आरोप था कि डॉक्टर ने इलाज नहीं किया जिस कारण वह पहले उसे मुकेश जौहरी नर्सिंग होम ले गए वहां से हालत गंभीर होने पर रोहिलखंड मेडिकल ले गए जहां उसका इलाज किया गया। इस मामले को लेकर बाद पप्पू की ओर से उच्च अधिकारी को प्रार्थना पत्र दिए गए कि डॉक्टर ने जानबूझकर दलित मरीज होने के नाते इलाज नहीं किया साथ ही पूर्व में इलाज की पत्रावली ढूंढने के नाम पर 2 हजार रुपये मांगे ना देने पर उसके व उसके परिजनों के साथ जातिसूचक गालियां देकर अभ्रद ब्यबहार किया उच्च अधिकारी द्वारा मामले में रिपोर्ट दर्ज ना होने के बाद वादी पप्पू ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए एससी एसटी कोर्ट में 156 ( 3 )सीआरपीसी के तहत प्रार्थना पत्र दिया कोर्ट ने वादी का प्रार्थना पत्र स्वीकार करते हुए कोतवाली पुलिस को मामले में मुकदमा दर्ज कर नियमानुसार विवेचना करने के आदेश दिये है।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights