मुख्य समाचार पर जाएँ
Sunday, 18 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 23.6 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

मोदी सरकार के नेतृत्व में जी-20 से लेकर वैश्विक मंचों तक बढ़ी भारत की प्रतिष्ठा, मजबूत हुआ जनविश्वास :- रजनीकां

June 16, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं :- भाजपा द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में “12 वर्ष विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के” अभियान के अंतर्गत आर.के.रिसोर्ट में आयोजित विकसित भारत संकल्प सम्मेलन में पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष/एमएलसी रजनीकांत माहेश्वरी, जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, प्रदेश मंत्री डीपी भारती ने संबोधित किया। तथा कार्यक्रम में अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार अशोक खुराना ने की।”विश्वास के 12 वर्ष” विषय पर पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष/एमएलसी रजनीकांत माहेश्वरी ने कहा वर्ष 2014 में देश की जनता ने परिवर्तन, सुशासन और राष्ट्रहित की भावना के साथ जो विश्वास व्यक्त किया था, वह पिछले 12 वर्षों में और अधिक सुदृढ़ हुआ है। भाजपा ने “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास” के मंत्र को शासन की मूल कार्यसंस्कृति बनाया है। यही कारण है, कि आज समाज का प्रत्येक वर्ग स्वयं को विकास यात्रा का सहभागी महसूस करता है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में पारदर्शिता, जवाबदेही और जनभागीदारी को नई मजबूती मिली है। शासन व्यवस्था में आम नागरिक का विश्वास बढ़ा है तथा जनता और सरकार के बीच संवाद एवं सहभागिता का नया वातावरण बना है। आगे कहा पिछले 12 वर्षों में भारत ने अपनी सांस्कृतिक विरासत, राष्ट्रीय अस्मिता और सभ्यतागत चेतना को नए आत्मविश्वास के साथ विश्व मंच पर स्थापित किया है। बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर से जुड़े पंचतीर्थों का विकास, जनजातीय गौरव दिवस, स्टैच्यू ऑफ यूनिटी, कर्तव्य पथ, नई संसद भवन, अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण तथा देश के महापुरुषों को सम्मान देने के प्रयासों ने राष्ट्रीय गौरव की भावना को सशक्त किया है। उन्होंने कहा आज विश्व भारत को केवल एक बड़े बाजार के रूप में नहीं, बल्कि एक विश्वसनीय साझेदार, जिम्मेदार लोकतंत्र और वैश्विक नेतृत्व क्षमता वाले राष्ट्र के रूप में देख रहा है। जी-20 की सफल अध्यक्षता से लेकर वैश्विक मंचों पर भारत की प्रभावी उपस्थिति तक, हर क्षेत्र में देश का बढ़ता सम्मान जनविश्वास की इस मजबूत नींव का प्रमाण है।”जनकल्याण के 12 वर्ष” विषय जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा भाजपा की राजनीति का मूल आधार पंडित दीनदयाल उपाध्याय द्वारा प्रतिपादित अंत्योदय का दर्शन है। समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाना ही सुशासन की सबसे बड़ी कसौटी है। पिछले 12 वर्षों में इसी सोच के अनुरूप शासन व्यवस्था को अधिक पारदर्शी, जवाबदेह और जनकेंद्रित बनाया गया है। “सबका साथ, सबका विकास” के मंत्र को धरातल पर उतारते हुए गरीब, किसान, महिला, युवाओं के उत्थान के लिए व्यापक प्रयास किए गए हैं। आगे कहा जनकल्याण को केवल सहायता वितरण तक सीमित नहीं रखा गया, बल्कि उसे सम्मान, अवसर और सशक्तिकरण से जोड़ा गया है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

सरकार की योजनाओं और नीतियों के माध्यम से समाज के कमजोर वर्गों को आत्मनिर्भर बनाने, महिलाओं को आर्थिक एवं सामाजिक रूप से सशक्त करने, युवाओं को अवसर उपलब्ध कराने तथा किसानों को विकास प्रक्रिया का भागीदार बनाने का कार्य किया गया है। तकनीक आधारित पारदर्शी व्यवस्थाओं ने जनसामान्य का विश्वास बढ़ाया है तथा यह सुनिश्चित किया है, कि विकास का लाभ वास्तविक पात्र व्यक्ति तक पहुंचे। यही कारण है कि आज जनकल्याण की अवधारणा लाभार्थी से आगे बढ़कर सहभागिता और सशक्तिकरण का माध्यम बनी है।”विकास के 12 वर्ष” विषय पर प्रदेश मंत्री डीपी भारती ने कहा मोदी सरकार के कार्यकाल में भारत ने विकास की नई परिभाषा गढ़ी है। भाजपा सरकार ने विकास को राजनीतिक घोषणा नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का संकल्प माना है। “विकास भी, विरासत भी” तथा “रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म” की सोच ने भारत की प्रगति को नई दिशा दी है। पिछले 12 वर्षों में आधारभूत संरचना के क्षेत्र में हुए कार्यों ने भारत की आर्थिक शक्ति को नई मजबूती प्रदान की है। राष्ट्रीय राजमार्गों का विस्तार, आधुनिक रेलवे नेटवर्क, वंदे भारत ट्रेनों का संचालन, हवाई संपर्क का विस्तार, डिजिटल कनेक्टिविटी और लॉजिस्टिक सुधारों ने देश की विकास गति को अभूतपूर्व बनाया है। उन्होंने कहा आज भारत विश्व की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा रहा है। डिजिटल इंडिया, स्टार्टअप इंडिया, मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत जैसे अभियानों ने युवाओं, उद्यमियों और नवाचारकर्ताओं को नए अवसर प्रदान किए हैं। भारत का स्टार्टअप इकोसिस्टम विश्व में अपनी अलग पहचान बना चुका है। डिजिटल भुगतान, तकनीक आधारित प्रशासन और आर्थिक सुधारों ने भारत को नई प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता प्रदान की है। आगे कहा विकास का वास्तविक अर्थ केवल आर्थिक वृद्धि नहीं, बल्कि अवसरों का लोकतंत्रीकरण, प्रतिभा का सम्मान और भविष्य की संभावनाओं का विस्तार है। आज भारत केवल विकासशील राष्ट्र नहीं, बल्कि विकसित भारत के लक्ष्य की ओर तेज गति से बढ़ती हुई शक्ति के रूप में उभर रहा है।मंच का संचालन जिला महामंत्री शैलेन्द्र मोहन शर्मा ने किया।इस अवसर सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह, बिल्सी विधायक हरीश शाक्य, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अशोक भारतीय, शिक्षाविदों, चिकित्सकों, अधिवक्ताओं, चार्टर्ड अकाउंटेंट्स, उद्योग एवं व्यापार जगत से जुड़े प्रतिनिधियों तथा विभिन्न क्षेत्रों के प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights