स्वास्थ्य, पोषण एवं जनकल्याण जागरूकता कार्यक्रम

WhatsApp Image 2026-06-15 at 2.04.40 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

स्वामी शुकदेवानन्द विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग द्वारा “स्वास्थ्य, पोषण एवं जनकल्याण जागरूकता कार्यक्रम” का आयोजन किया गया, जिसमें स्वास्थ्य, पोषण एवं जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित चार्ट, पोस्टर, फ्लैश कार्ड प्रतियोगिता और रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया गया।
“सेवा, सुशासन, विकास एवं जन-जागरूकता” थीम पर आधारित इस कार्यक्रम का आयोजन विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति प्रो. पी. बी. सिंह के मार्गदर्शन एवं प्रेरणा से संपन्न हुआ।इस अवसर पर माननीय कुलपति महोदय के संदेश का वाचन भी किया गया जिसमें कहा गया कि विकसित भारत का निर्माण केवल आर्थिक प्रगति से नहीं, बल्कि शिक्षित, जागरूक एवं उत्तरदायी नागरिकों के सक्रिय योगदान से ही संभव है। युवाओं को नवाचार, उद्यमिता, सामाजिक उत्तरदायित्व तथा राष्ट्रहित के प्रति समर्पित होकर कार्य करना चाहिए। विकसित उत्तर प्रदेश, विकसित भारत के लक्ष्य की प्राप्ति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा और विश्वविद्यालय इस दिशा में जन-जागरूकता एवं बौद्धिक विमर्श के माध्यम से अपना योगदान देता रहेगा।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भौतिक विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ शिशिर शुक्ला जी ने अपने उदबोधन में स्वास्थ्य, पोषण और जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे मे जानकारी दी और कहा स्वास्थ्य, पोषण एवं जनकल्याण जागरूकता कार्यक्रम जन-जागरूकता और समुदाय के समग्र विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। इसका मुख्य उद्देश्य आम जनता को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित करना है। कार्यक्रम संयोजक गृह विज्ञान विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ विनीता राठौर ने सरकार द्वारा चलाई जा रही अनेक स्वास्थ्य, स्वच्छता और जनकल्याणकारी योजनाएँ, जैसे मिशन पोषण, पीएम पोषण योजना, निक्षय पोषण योजना, आयुष्मान भारत, आयुष्मान आरोग्य मंदिर,जननी शिशु सुरक्षा कार्यक्रम, रोजगार एवं कौशल विकास योजनाओं के बारे मे बताया।कार्यक्रम में निर्णायक मंडल में कला संकायाध्यक्ष प्रोफेसर आलोक मिश्रा और समाजशास्त्र विभागाध्यक्ष प्रोफेसर पूनम ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने बाली छात्राओं प्रोत्साहित किया। प्रथम स्थान पर नैना गुप्ता, द्वितीय स्थान पर रिफा, तृतीय स्थान पर काकुल तथा सांत्वना पुरस्कार प्राप्त करने वाली सेजल और नैनसी को सम्मानित किया। कार्यक्रम में श्रीमती शिवांगी त्रिपाठी, प्रेरणा कश्यप एवं भारी संख्या में विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के अंत में डा. नमिता शुक्ला ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights