बदायूं। हॉपयूनिटी हेल्पिंग वेलफेयर फाउंडेशन के तत्वावधान में राजमहल गार्डन में “मेरी सुरक्षा, मेरे हाथ” सात दिवसीय आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि सुधांशु गुप्ता द्वारा भगवान बुद्ध की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर शुभारंभ किया गया।मुख्य अतिथि ने बालिकाओं एवं महिलाओं को आत्मरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए आत्मविश्वास और सुरक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। संस्था की निदेशक डॉ. कृष्णा सिंह ने सभी अतिथियों, प्रशिक्षक अजय पाल सर एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम के सफल संचालन में योगेश कुमार सिंह का महत्वपूर्ण योगदान रहा। वहीं श्री राजन मेहंदीरत्ता, अक्षत रस्तोगी, इंजीनियर सूर्य प्रकाश (लखनऊ), सरिता, ज्योति, ज्योति सागर, कुमकुम एवं अक्षरा का विशेष सहयोग रहा।यह प्रशिक्षण शिविर 15 जून से 22 जून तक संचालित होगा, जिसमें बालिकाओं एवं महिलाओं को आत्मरक्षा की व्यावहारिक तकनीकों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। संस्था ने जनपद की सभी महिलाओं एवं बालिकाओं से इस निःशुल्क शिविर में प्रतिभाग करने की अपील की है।