मदर एथीना स्कूल में कक्षा-10 के विद्यार्थियों के लिए ‘गुडलक पार्टी’ का आयोजन

DSC_0561

????????????????????????????????????

WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूं। मदर एथीना स्कूल में कक्षा-10 के विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षा में शामिल होने से पहले उनके मानसिक तनाव को कम करने तथा उनमें नवीन ऊर्जा का संचार करने हेतु ‘गुडलक पार्टी’ का आयोजन किया गया। जिसके अंतर्गत कार्यक्रम का शुभारम्भ प्रधानाचार्या द्वारा दीप प्रज्जवल करके किया गया। तत्पश्चात् विद्यार्थियों का स्वागत उनको तिलक लगाकर तथा परीक्षा में सर्वश्रेष्ठ सफलता प्राप्त करने हेतु पेंसिल किट उपहार स्वरूप प्रदान की गई। इसके बाद हिंदी शिक्षक विशाल गुप्ता द्वारा काव्य पाठ के माध्यम से बच्चों को आशीर्वाद प्रदान किया गया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
????????????????????????????????????

शिक्षिका नगमा खान, शशांक सपड़ा आदि के द्वारा भी बच्चों को परीक्षा हेतु अपना सर्वश्रेष्ठ देने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान कक्षा-9 के विद्यार्थियों द् वारा बोर्ड परीक्षाओं के मनोरंजन हेतु कुछ सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ-साथ खेलों का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम का संचालन ज़ूबिया, अदिति, विशेष एवं प्रियांश के द्वारा किया गया। कार्यक्रम के इंचार्ज नगमा खान एवं शशांक सपड़ा के साथ-साथ विभिन्न कार्यक्रमों के इंचार्ज तथा अन्य स्टाफ का विशेष सहयोग रहा।

????????????????????????????????????


कार्यक्र के अंत में विद्यालय की निदेशिका चयनिका सारस्वत ने विद्यार्थियों को परीक्षा में कड़ी मेहनत और लगन के साथ-साथ परिवार, समाज और विद्यालय का नाम ऊँचा करने हेतु प्रेरित किया। उन्होंने यह भी बताया कि कक्षा-10 जीवन का पहला ऐसा पड़ाव है जहाँ जीवन में कुछ कर दिखाने का अवसर प्राप्त होता है अतः अपना सर्वश्रेष्ठ देकर जीवन में सबसे अलग अपना स्थान निर्धारित करने हेतु प्रयासरत रहें ।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights