क्रांतिकारी अमर शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

fb6ec3e8-6beb-46ba-814e-0cf6370aa313
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। आवास विकास स्थित राजकीय महाविद्यालय बदायूं में शहीदी दिवस के अवसर पर आज़ादी के क्रांतिकारी अमर शहीद सरदार भगत सिंह, राजगुरु एवं सुखदेव को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। सभागार में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता राजनीति विज्ञान की विभागाध्यक्ष डॉ डाली ने किया तथा संचालन डॉ राकेश कुमार जायसवाल ने किया। छात्र-छात्राओं एवं प्राध्यापकों ने सरदार भगत सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित किया। हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ प्रेमचंद चौधरी ने भगत सिंह के जीवन से जुड़े संस्मरण को सुनाते हुए कहा कि भगत सिंह महान क्रांतिकारी होने के साथ महान विचारक भी थे।उनकी अध्ययनशीलता और लेखनी से आज की युवा पीढ़ी को प्रेरणा लेनी चाहिए।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

इतिहास विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ संजय कुमार भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के क्रांतिकारी इतिहास को प्रस्तुत करते हुए कहा कि भगत सिंह की कार्यशैली युवाओं के लिए अनुकरणीय है। वे लड़ते भी थे और पढ़ते भी थे।उनका अपना एक मौलिक चिंतन रहता था। भगत सिंह ने अपने विचारों के प्रति लोगों को आकृष्ट करने के लिए अंग्रेजी हुकूमत का ध्यान आकृष्ट करने के लिए असेंबली में बम फेंका था।

समाजशास्त्र की विभागाध्यक्ष डॉ बबिता यादव ने कहा कि मात्र 23 वर्ष की उम्र में देश और समाज के लिए बहुत कुछ कर गुजरने वाला ऐसा क्रांतिकारी अब होना असंभव है। समाजशास्त्र के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ सतीश सिंह यादव ने कहा कि भगत सिंह भारत के प्रथम समाजवादी थे। डॉ दिलीप कुमार वर्मा ने भी अपने विचारों के माध्यम से श्रद्धांजलि अर्पित किया।
इस अवसर पर डॉ मितिलेश,डॉ बरखा,रिंकू कश्यप,विपिन कुमार, गोविंद शर्मा,अंशुल कुमार, साक्षी, मयंक,अजय शर्मा,नेहा, मधुबाला, बबली सागर, छाया,प्रिया आदि उपस्थित थे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights