भारत से फ्री में मिल रही कोरोना की वैक्सीन पर श्रीलंका के राष्ट्रपति ने दिया ये बड़ा बयान

gotabaya-rajapaksa-1611406231
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

कोलंबो: श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे ने शनिवार को कहा कि उनके देश को अगले हफ्ते भारत से मुफ्त में कोविड-19 टीका प्राप्त होगा। गौरतलब है कि इससे एक दिन पहले ही श्रीलंका ने ऑक्सफोर्ड एस्ट्राजेनका के टीके ‘कोविशील्ड’ के आपात इस्तेमाल को मंजूरी दी थी। कोलंबो से दक्षिण में स्थित वालाल्लाविता में राष्ट्रपति की मोबाइल सेवा को संबोधित करते हुए राजपक्षे ने शनिवार की सुबह कहा, ‘हमें भारत से टीकों की मुफ्त खेप प्राप्त करने के लिए इस महीने की 27 तारीख से ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा।’ राष्ट्रपति ने कहा कि अग्रिम पंक्ति पर काम कर रहे स्वास्थ्यकर्मियों, सेना व पुलिस तथा बुजुर्गों को टीकाकरण में प्राथमिकता दी जाएगी।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

वहीं दूसरी ओर डॉक्टरों की तरफ से चेतावनी दी जा रही है कि कोरोना वायरस के खिलाफ अग्रिम मोर्चे पर काम कर रहे स्वास्थ्य कर्मियों को जल्द से जल्द टीका लगाया जाना चाहिए जिससे स्वास्थ्य सेवाओं को पूरी तरह चरमराने से रोका जा सके। राष्ट्रपति राजपक्षे ने कहा, ‘हम रूस और चीन से भी कोविड-19 का टीका खरीदेंगे।’ बता दें कि राष्ट्रपति की यह टिप्पणी ऐसे वक्त आई है जब स्वास्थ्य अधिकारियों ने टीकाकरण प्रक्रिया के लिए तीन दिवसीय परीक्षण किया। भारत ने पिछले हफ्ते घोषणा की थी कि वह श्रीलंका व 8 अन्य देशों- भूटान, मालदीव, बांग्लादेश, नेपाल, म्यांमार, सेशल्स, अफगानिस्तान और मॉरीशस- को अनुदान सहायता के तहत कोविड-19 टीके भेजेगा।

श्रीलंका में कोरोना ने ली हैं 278 जानें
‘पड़ोसी प्रथम’ नीति के मुताबिक नेपाल,बांग्लादेश, भूटान और मालदीव को पहले ही भारतीय कोविड-19 टीका अनुदान सहायता के तहत मिल चुका है। ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका के कोविशील्ड का उत्पादन जहां सीरम इंस्टीट्यूट द्वारा किया जा रहा है वहीं ‘कोवैक्सीन’ का उत्पादन भारत बायोटेक द्वारा किया जा रहा है। श्रीलंका में अब तक कोरोना वायरस से संक्रमण के 52,964 मामले सामने आ चुके हैं जबकि 278 मरीजों की जान जा चुकी है। इस बीच श्रीलंका के स्वास्थ्य मंत्री पवित्रा वन्नियाराच्ची भी कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं। उनसे पहले 4 और संसद सदस्य संक्रिमत पाए जा चुके हैं।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights