मुख्य समाचार पर जाएँ
Tuesday, 13 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 23.8 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूक्रेन से लौटे छात्रों से की मुलाकात

March 6, 2022By sharad kumar0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

लखनऊ।  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  ने रविवार को रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच प्रदेश में वापस लौटे छात्रों से अपने आवास पर मुलाकात किया. यूक्रेन से सुरक्षित वापस लौटे उत्तर प्रदेश के बच्चों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार जताया है. सीएम आवास पर मुख्यमंत्री से भेंट करते हुए बच्चों ने कहा कि देश से 6000 किलोमीटर दूर परदेस में युद्ध के बीच अपने लोगों की सुरक्षा के लिए भारत सरकार जैसा प्रयास कर रही है, उसने दूसरे देशों के साथी छात्रों को भी मोदी सरकार का कायल बना दिया है.

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

रोमानिया और हंगरी बॉर्डर तो केवल भारतीयों के लिए खुल रहे हैं. वहां यह समझ आया कि “मोदी है तो मुमकिन है”. वहीं मुख्यमंत्री योगी ने ‘ऑपरेशन गंगा’ की सफलता को ऐतिहासिक करार देते हुए यूक्रेन-रूस युद्ध के बहाने देश में राजनीति कर रहे लोगों की निंदा की है. सीएम योगी ने कहा है कि ऐसे समय में जबकि हमारे बच्चों की सकुशक वापसी पूरे देश की शीर्ष प्राथमिकता है, तब भी कुछ लोग गन्दी राजनीति से बाज नहीं आ रहे. यह लोग नहीं चाहते कि हमारे बच्चों की सुरक्षित वापसी हो.

अब तक 1400 बच्चों की हो चुकी है सुरक्षित वापसी
सीएम ने अभिभावकों को ऐसे लोगों से सावधान रहते हुए धैर्य बनाये रखने की अपील भी की है. इस दौरान सीएम योगी ने कहा कि संवेदनशील सरकार की यही पहचान कि वह नागरिकों के सुख-दुःख में साथ खड़ी रहती है. यह 135 करोड़ भारतीयों का सौभाग्य है कि मोदी जी उनके प्रधानमंत्री हैं. अब तक कुल 2397 छात्रों में से 1400 की वापसी हो चुकी है, शेष के लिए भी प्रक्रिया चल रही है.

दिल्ली में यूपी भवन में रुकने की व्यवस्था
कानपुर देहात के रहने वाले आयुष्मान ने कहा कि सौभाग्यशाली हूं कि मोदी और योगी जी हमारी चिंता करते हैं. मैंने एम्बेसी की एडवाइजरी को गंभीरता से लिया और 23 फरवरी को ही लौट आया. तब अंतिम फ्लाइट थी. फिर तो सब बंद हो गया. युद्ध शुरू हो गया. गोरखपुर की छात्रा शिवांजलि गुप्ता ने बताया कि उम्मीद छोड़ दी थी, लेकिन सरकार ने हौसला बढ़ाया.भारत तो वापस लाये ही सीएम योगी सर ने दिल्ली में यूपी भवन में रुकने की व्यवस्था दी. इनोवा गाड़ी से घर तक छोड़ा. बहुत आभार.

https://youtu.be/cFBmeK-njxM
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights