राजीनीति विज्ञान की विभागीय प्रतियोगिताओं का शुभारंभ

348b6d01-33cc-466a-8682-3a516c5b394b
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूं। आवास विकास स्थित राजकीय महाविद्यालय बदायूं में राजनीति विज्ञान परिषद के तत्वावधान में दो दिवसीय वार्षिक विभागीय प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। प्रथम दिवस “लोकतंत्र के सशक्तिकरण हेतु युवा एवं नागरिक समाज” विषय पर भाषण प्रतियोगिता संपन्न हुई,जिसमें प्रथम स्थान बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा कुमारी गीतांजलि सिंह को प्राप्त हुआ। दूसरे स्थान पर बीए प्रथम वर्ष की कुमारी स्नेहा पांडे रही तथा तीसरा स्थान बीए द्वितीय वर्ष के इसराक अहमद खान को मिला। कोमल श्रीवास्तव, प्रिया,आशीष कुमार,लक्ष्मी राठौर एवं दिव्या राजपूत की प्रस्तुति भी सराहनीय रही।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow


“स्वतंत्रता आंदोलन एवं संविधान” विषय पर क्विज कंपटीशन भी आयोजित हुआ, जिसमें प्रथम स्थान बीए तृतीय वर्ष के छात्र पवन कुमार सिंह को प्राप्त हुआ। दूसरे स्थान पर बीए तृतीय वर्ष के छात्र अतुल कुमार रहे। प्रतियोगिता के विषय का प्रवर्तन विभागाध्यक्ष डॉ डाली ने किया। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिताओं के माध्यम से राजनीति विज्ञान का विद्यार्थी अपने विषय में गहन रुचि पैदा कर विषय के ज्ञान की वृद्धि कर सकता है। डॉ राकेश कुमार जायसवाल ने कहा कि राजनीति विज्ञान दुनिया का सर्वाधिक सूचना प्रदान करने वाला विषय है, जो प्रशासनिक सेवा के लिए आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में सहायक सिद्ध होता है।डॉ राजधारी यादव एवं डॉ दिलीप कुमार वर्मा ने सहयोग प्रदान किया। निर्णायक के रूप में डॉ सतीश सिंह यादव, डॉ प्रेमचंद एवं डॉ ज्योति विश्नोई रही।


इस अवसर पर राजेश कुमार सिंह, अभिषेक यादव,अनुज प्रताप सिंह, रागिनी,नेहा शाक्य,गोविंद शर्मा,ललित कुमार,देवांश,विकास बाबू,अंशुल कुमार,पारुल तोमर,पायल जादौन, राखी,सतीश यादव, शैलेश, अचल, भगवान सिंह,एकता सक्सेना,दीक्षा सक्सेना आदि उपस्थित थे

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights