यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों को दूतावास ने जारी किया रजिस्ट्रेशन फॉर्म

download
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

कीव। भारतीय दूतावास ने यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों की मदद के लिए एक गूगल फॉर्म रिलीज किया है. यूक्रेनियन भारतीय दूतावास ने गुरुवार शाम अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से एक ट्वीट किया. इसमें लिखा गया, ”खारकीव में रह रहे सभी भारतीय नागरिक, पिसोचिन छोड़कर, कृपया तत्काल प्रभाव से नीचे दिए गए फॉर्म में सभी जरूरी विवरण भरें.”

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

इस ट्वीट के साथ एक गूगल फॉर्म अटैच था, जिसमें ईमेल एड्रेस, प्रार्थी का नाम, पासपोर्ट नंबर, खारकीव में उसका एड्रेस, मोबाइल नंबर और उसके साथ के अन्य लोगों का ​विवरण मांगा गया है. फॉर्म में विवरण भरने वालों को भारतीय अधिकारी खारकीव से रेस्क्यू करने का इंतजाम करेंगे. अब तक 17000 के करीब भारतीय नागरिक यूक्रेन छोड़ चुके हैं, लेकिन कुछ अब भी खारकीव में फंसे हुए हैं.

इससे पहले बुधवार को भी भारतीय दूतावास ने ट्वीट कर अपने नागरिकों को तुरंत प्रभाव से खारकीव छोड़ने की सलाह दी थी. उन्हें जल्द से जल्द पेसोचिन, बाबाये और बेजलीयुदोव्का पहुंचने के लिए कहा गया था. भारतीय दूतावास ने कहा कि हर परिस्थिति में वे इन स्थानों पर यूक्रेनियन समय के अनुसार शाम 6 बजे तक पहुंच जाएं. भारतीय नागरिकों को सलाह दी गई थी कि यदि व्हीकल न मिले तो पैदल ही वे निर्देशित स्थानों की ओर प्रस्थान करें.

युद्धग्रस्त यूक्रेन में फंसे अपने नागरिकों को भारत पोलैंड, मॉल्डोवा, रोमानिया के रास्ते निकाल रहा है. भारत सरकार ने इस एयरलिफ्ट मिशन को ”ऑपरेशन गंगा” नाम दिया है, जिसमें देश की एयरलाइंस कंपनियों एयर इंडिया, स्पाइस जेट, इंडिगो के अलावा भारतीय वायुसेना भी शामिल है. भारत सरकार के चार मंत्री जनरल वीके सिंह, ज्योतिरादित्य सिंधिया, किरेन रिजिजू और हरदीप सिंह पुरी भारतीय छात्रों को सुरक्षित वापस निकालने के लिए यूक्रेन के पड़ोसी देशों में मौजूद हैं.

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights