एनसीसी कैडेट्स ने ग्राम सिरसा ठेर में स्वच्छता कार्यक्रम चलाया
बदायूं। गिन्दो देवी महिला महाविद्यालय में प्राचार्या लेफ्टिनेंट डॉक्टर वंदना शर्मा के निर्देशन एवं संरक्षण में एनसीसी कैडेट्स ने ग्राम सिरसा ठेर में स्वच्छता कार्यक्रम चलाया। प्राचार्या ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि स्वच्छ भारत अभियान भारत सरकार द्वारा चलाए जाने वाला सबसे बड़ा अभियान है,यह हमारे राष्ट्र की आश्यकता है, जब स्वच्छता चारों तरफ रहेगी,तभी हम स्वस्थ रहेंगे।




इसके बाद उन्होंने रैली को महाविद्यालय से ग्राम सिरसा ठेर के लिए हरी झंडी देकर रवाना किया। “हम सब ने यह ठाना है भारत स्वच्छ बनाना है”, ” धरती माता करे पुकार आसपास का करो सुधार”, “साफ सफाई से करो काम किसी भी बीमारी का ना रहे निशान”, “नया नया सवेरा लाएंगे भारत को स्वच्छ बनाएंगे”, आदि नारे लगाते हुए सिरसा गांव में पहुंचकर सफाई अभियान चलाया, उन्होंने ग्राम की सड़कों की सफाई की, नाली साफ कर कूड़ा उठाया, तथा ग्रामीणों को स्वच्छता संबंधी बातें बता कर स्वच्छता के प्रति उन्हें जागरूक किया। जिससे वे लोग स्वस्थ रहकर अपना सुख पूर्वक जीवन यापन कर सकें। प्राथमिक विद्यालय में जाकर छोटे बच्चों को भी सफाई के बारे में जैसे रोज सुबह उठकर दांत साफ करना, स्नान करना और साफ कपड़े पहन कर स्कूल आने के बारे में उन्हें समझाया तथा खाना खाने के पहले और किसी भी चीज को छूने के बाद हाथ धोना कितना जरुरी है स्वस्थ रहने के लिए यह सब भी समझाया ताकि वह अच्छी आदतें डालकर देश के जिम्मेदार नागरिक बन सके।



एनसीसी एएनओ लेफ्टिनेंट डॉ इंदु शर्मा की अगुवाई में स्वच्छता अभियान के तहत सैनेटाइजर और मास्क भी वितरित किए। कैडेट साक्षी चौधरी, सेजल सिंह रोशनी , पलक पटेल, अंशु देवी, सुमन, वर्षा कुमारी ,वैष्णवी, दीक्षा, पूजा रानी, मेहरून निशा, ब्रज बाला, दिशा आदि छात्राएं बहुत उत्साह एवं जोश के साथ कार्यक्रम में भाग लिया। डॉ सोनी मौर्य ने सहयोग करते हुए कैडेट्स को अनुशासित रहने के फायदे बताते हुए उनको अनुशासन में रहकर कार्य करने की बात कही।














































































