बदायूं। दातागंज विधानसभा से बहुजन समाजबादी प्रत्याशी रचित गुप्ता पर भामाशाह संस्थापक दिनेश गुप्ता के अपरहण का प्रयास करने का आरोप लगाया गया है। भामाशाह सेवा समिति के संस्थापक दिनेश गुप्ता को बीती सोमबार की रात 8 बजे बसपा दातागंज के प्रत्याशी रचित गुप्ता ने मारपीट की तथा अपहरण का प्रयास किया । गाली गलौच करते हुए कहा कि तू भामाशाह बनता है और बीजेपी का चुनाव लड़ाता हैं तथा जान से मारने की धमकी दी, बड़ी मुश्किल से दिनेश गुप्ता ने भाग कर जान बचाई, बदायूँ बरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को रिपोर्ट दर्ज करने को दिनेश गुप्ता ने प्रार्थना पत्र दिया है, पुलिस अधीक्षक तुरंत कारवाही कर रिपोर्ट दर्ज करने को आश्वासन दिया