बदायूं। अम्बियापुर क्षेत्र के गांव दबिहारी में श्री शिव गायत्री मंदिर पर चल रही श्रीमदभागवत कथा का सातवें दिन समापन हो गया। साधु संतों और ग्राम वासियों से यज्ञ भगवान को गायत्री मंत्र और महामृत्यंुजय मंत्र की विशेष आहुतियां यज्ञ भगवान को समर्पित कीं। विशाल भंडारा हुआ। वेदाचार्य भवेश शर्मा और मंदिर के परिब्राजक बृजकिशोर ने वेदमंत्रोच्चारण कर यज्ञ संपन्न कराया। मोनू सिसौदिया मुख्य यजमान के रूप में रहे। कथा वाचक मनु शास्त्री ने कहा कि निर्मल मन और पवित्र भावनाओं से होते है ईश्वर के दर्शन। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण, भगवान गणेश की बाल लीलाओं के अलावा भगवान शिव के विवाह की कथा का श्रवण कराया। इस मौके पर खिलाड़ी सिसौदिया, आकाश सिसौदिया, अतुल चैहान, नारद चैहान, पप्पू शाक्य, सत्येंद्र शाक्य, राजकुमार, मुकेश शाक्य, महेश पाल, मंजू प्रजापति, सतीश चंद्र प्रजापति, प्रमोद आदि मौजूद रहे।