श्री बड़ा हनुमान मंदिर का सातवां वार्षिकोत्सव धूमधाम से मना

15
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

उझानी । नगर के समीपवर्ती गांव अब्दुल्लागंज में श्री बड़ा हनुमान मंदिर का सातवां वार्षिकोत्सव पर यज्ञ के साथ विशेष पूजा अर्चना हुई। रात्रि भजन संध्या और कलाकारों द्वारा लोकनृत्यों की शानदार प्रस्तुति दी गई। दर्जनों गांवों के महिला, पुरुष और बच्चे भक्तिमय नजर आए।
मंदिर महंत कमलाकांत महाराज और राजीव लोचन ने वेदमंत्रोच्चारण कर यज्ञ संपन्न कराया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

ग्रामीणों ने लोककल्यार्थ गायत्री मंत्र और महामृत्युंजय मंत्र की विशेष आहुतियां यज्ञ भगवान को समर्पित की। मुख्य यजमान ओम प्रकाश शर्मा, धर्मेंद्र कुमार शर्मा, ममता शर्मा, विपिन कुमार शर्मा, आरती शर्मा ने संयुक्त रूप से भगवान श्रीराम, माता सीता, भगवान शिव, माता पार्वती, राधा कृष्ण, मां दुर्गा का पूजन किया।


जितेंद्र कुमार शर्मा, मातृशक्तियों और देवकन्याओं ने सैकड़ों की संख्या में ओम और स्वास्तिक के रूप में सजे दीप प्रज्ज्वलित किए। मंदिर प्रांगण में जल का अभिसिंचन कर अमृत वर्षा की गई। मंदिर को फूलों और विद्युत चालित झालरों से खूब सजाया गया। मुख्य द्वार पर सूर्य भगवान और भगवान श्रीकृष्ण का रथ आकर्षण का केंद्र रहा। देवकन्याओं को दान दक्षिणा दी गई। विशाल भंडारे हुआ।


वंृदावन से आए कलाकारों ने वीर हनुमान, मयूर नृत्य, मनमोहक झांकियां, भगवान शिव का नृत्य आकर्षण का केंद्र बना रहा।
इस मौके पर प्रदीप चंद्र गोयल, पंकज सक्सेना, गिरीश पाल सिंह, आनंद मिश्रा, प्राचुल शर्मा, गुनगुन शर्मा, मिष्ठी, सूर्य प्रकाश शर्मा, आन्या शर्मा, वंश शर्मा, अजब सिंह आदि मौजूद रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights