यूपी में मतदान कल, सुरक्षा के पुख्‍ता बंदोबस्‍त

09_02_2022-up_chunav_22452033
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

नई दिल्‍ली। उत्‍तर प्रदेश में 20 फरवरी को विधानसभा चुनावों के लिए वोट डाले जाएंगे। सुरक्षा के पुख्‍ता बंदोबस्‍त किए गए हैं। कई सियासी हस्तियों की परीक्षा होनी है। उत्‍तर प्रदेश में तृतीय चरण के लिए कुल 59 विधान सभा क्षेत्रों में 627 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें से 97 महिला प्रत्याशी हैं।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

यूपी में 627 प्रत्याशियों के भाग्य का होगा फैसला

यूपी में 18वीं विधानसभा के गठन के लिए रविवार को तीसरा चरण की पोलिंग होगी। तीसरे चरण में 16 जिलों की 59 सीटों के लिए मतदान सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक चलेगा। पश्चिमी और मध्य यूपी के साथ बुंदेलखंड के 2.16 करोड़ मतदाता 627 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे।

यूपी में ऐसी रहेगी व्‍यवस्‍था

यूपी में रविवार को होने वाले मतदान के लिए 25794 पोलिंग बूथ एवं 15557 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। हर जिले में 50 फीसद मतदान केंद्रों पर लाइव वेबकास्टिंग की व्यवस्था रहेगी। इसकी निगरानी जिला निर्वाचन अधिकारी, मुख्य निर्वाचन अधिकारी और भारत निर्वाचन आयोग तीनों स्तर पर की जाएगी। मतदान केंद्रों पर कोविड प्रोटोकाल का पालन किया जाएगा। पोलिंग बूथों पर मतदाताओं के लिए वोटिंग कार्ड के अलावा 12 अन्य पहचान पत्र मान्‍य होंगे।

यूपी में इन दिग्‍गजों की परीक्षा

यूपी में तीसरे चरण में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल, राज्‍य सरकार में मंत्री सतीश महाना, मंत्री राम नरेश अग्निहोत्री, नीलिमा कटियार, शिवपाल सिंह यादव की परीक्षा होगी। यही नहीं इस चरण में मुलायम सिंह यादव के समधी हरिओम यादव, सलमान खुर्शीद की पत्नी लुईस खुर्शीद, असीम अरुण की प्रतिष्‍ठा भी दांव पर है।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights