उझानी में जेब कतरों ने पार किये हजारों रूपये, एक जेब कतरे को पब्लिक ने पकड़ा

3cde9f4e-a4b8-4b3b-bb7e-afaa7118fc11
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

उझानी।कोतवाली क्षेत्र के गांव का युवक रोडवेज बस में चढ़ रहा था तभी दो-तीन जेब कतरों ने युवक की पैंट की जेब से हजारों रूपये पार कर दिये।जेब कटने का एहसास होने पर युवक ने सवारियों की मदद से एक जेब कतरे को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

शनिवार की दोपहर बारह बजे के समीप थाना क्षेत्र के ग्राम फूलपुर निवासी सूबेदार पुत्र पातीराम गांव से दिल्ली जाने को उझानी में बरी बाईपास पर रोडवेज बस में चढ़ रहा था तभी उसे रोडवेज बस में दो-तीन जेब कतरों ने घेर लिया और उसकी पैंट की टिकिट पॉकेट में रखे तीस हजार रूपये निकाल लिये।सूबेदार ने बताया कि जेब कतरे ने उसके रुपये निकालकर अपने दूसरे साथी को दे दिये और वह फरार हो गये। सूबेदार ने बताया कि जब उसे जेब कटने का एहसास हुआ तो उसने पब्लिक की मदद से एक जेब कतरे को पकड़कर सूचना पर पहुंची पुलिस को सौंप दिया।सूबेदार ने बताया पकड़े गये जेब कतरे के पास से पुलिस ने बारह हजार रूपये बरामद किये है।सूबेदार ने जेब कतरों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।पुलिस मामले की जांच कर रही है।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights