दिल्ली AIIMS में शिफ्ट किए जाएंगे लालू यादव- फेफड़ों में भरा पानी

tejashwi-yadav-1611393168
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

नई दिल्ली: रांची के रिम्स में उपचार करवा रहे राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री लालू प्रसाद यादव की हालत चिंताजनक बनी हुई है। तबीयत बिगड़ने की वजह से उन्हें रांची स्थित रिम्स से बेहतर इलाज के लिए दिल्ली एम्स में शिफ्ट किया जा रहा है। इससे पहले शुक्रवार को देर रात पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव, और पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव, मीसा भारती ने लालू यादव से मुलाकात की। लालू के बेटे तेजस्वी के अनुसार लालू यादव के फेफड़ों में पानी जम गया है और उनका चेहरा फूल गया है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

वहीं, आपको बता दें कि उनके तबीयत खराब होने की सूचना मिलने के बाद लालू के पैतृक गांव गोपालगंज के फुलवरिया में शुक्रवार को उनके परिजनों और राजद कार्यकर्ताओं ने हवन, पूजा-अर्चना की। फुलवरिया के पंच मंदिरा में पुजारी दयाशंकर पांडेय और हीरामन दास की देख रेख के बीच वैदिक मंत्रोच्चार के साथ उनका स्वास्थ्य ठीक होने को लेकर विशेष पूजा अर्चना की गई। इसके साथ ही समर्थकों ने हवन भी किया।

पूजा अर्चना में शामिल लालू के भतीजे नीतीश कुमार यादव, पोता लवकुश यादव के अलावा अभिषेक कुमार अभय, परमहंस यादव, विनीत यादव, राहुल कुमार, नितेश पांडेय के साथ सैकड़ों की संख्या में राजद कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान राजद नेता विवेक पांडेय ने बताया, “गरीबों के मसीहा राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव की स्वास्थ्य काफी बिगड़ा हुआ है। स्वास्थ खराब की सूचना मिलते ही फुलवरिया के हर एक सदस्य पूजा अर्चना तथा भगवान से यही कामना कर रहा है कि वे जल्द स्वस्थ हो जाएं।”

लालू के भतीजे नीतीश यादव ने कहा कि मां दुर्गा पर हमें पूर्ण विश्वास रहता है कि मां की आशीर्वाद से वह जल्द स्वस्थ हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि हमने सभी मंदिर में मां दुर्गा के साथ-साथ हनुमान जी, श्रीराम जी, शंकर भगवान की पूजा अर्चना के पश्चात हवन किया। उन्होंने विश्वास जताते हुए कहा कि मां के आशीर्वाद से वे रिम्स से स्वस्थ होकर लौटेंगे।

उल्लेखनीय है कि चारा घोटाला में सजा काट रहे लालू प्रसाद स्वास्थ्य कारणों से रांची के रिम्स में भर्ती थे। गुरुवार की रात उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई थी, उसके बाद चिकित्सक उन पर लगातार नजर रख रहे हैं।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights