भाजपा सरकार ने किसानों की जमीन हड़पने के लिए किसान कानून पारित किया : ओमकार

WhatsApp Image 2021-01-22 at 5.49.45 PM
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूँ। केन्द्र व प्रदेश की भाजपा सरकार झूठ व फ्रॉड का पुलिंदा है। केंद्र सरकार ने किसानों की जमीन हड़पने के लिए किसान कानून पारित किया है। महंगाई चरम पर है। किसान की फसल छुट्टा जानवर तबाह कर रहे हैं। युवा, महिला, किसान व व्यापारी समेत समाज का हर वर्ग परेशान है। दलालों की चांदी है। यह बातें शुक्रवार को न्यायपंचायत मुजरिया के ग्राम कटैइया भागवंती पुर सतीश यादव की चौपाल पर, गंगापुर न्यायपंचायत के गांव गंगापुर में तेजसिंह प्रधानजी के दल्लान पर, तिगरा न्यायपंचायत ले ग्राम बहलोलपुर में छोटे लाल के यहां, खन्दक न्यायपंचायत में ग्राम खन्दक में पूर्व प्रधान सिराज अहमद के यहां दहगवां ब्लॉक अध्यक्ष हेमन्त शर्मा के प्रतिष्ठान पर, अल्लाहपुर धोबाई न्यायपंचायत के ग्राम नदयाल में विकारुद्दीन के यहां नाधा न्यायपंचायत के ग्राम कुँवरि सहाय में अरविंद यादव के यहां, न्यायपंचायत सिलहरी के ग्राम उसमानपुर में प्रकाशसिंह के यहां पर बैठक को संबोधित करते हुए कांग्रेस के जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह ने कही।
जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओमकार सिंह संगठन सृजन अभियान में शामिल होने सहसवान और दहगवां पहुँचे थे। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के तीनों कृषि कानून किसानों की जमीन हड़पने के लिए बनाए गए हैं। किसानों की स्वतंत्रता छीनना ही केन्द्र सरकार का मकसद है। मंहगाई चरम पर है। गाय तथा छुट्टा जानवर किसान की फसल तबाह कर रहे हैं। जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष महेश शर्मा, सहसवान विधानसभा प्रभारी फहीम अहमद ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश की सरकार झूठ व फ्रॉड के दम पर दलालों तथा पूंजीपतियों का समर्थन कर रही है। 2022 में कांग्रेस उत्तर प्रदेश की दशा व दिशा बदल देगी फर्जी राम राज्य के नाम पर लोगों को गुमराह करने वाले जेल भेजे जाएंगे। प्रियंका गांधी के नेतृत्व में प्रदेश के अंदर जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत किया जा रहा है। अरविंद यादव ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश की दमनकारी सरकार लोगों से उनका हक छीन रही है। बाबू चौधरी ने कहा कि जमीनी स्तर पर संगठन मजबूत कर हम प्रदेश में सरकार जरूर बनाएंगे। हेमन्त शर्मा, हरप्रसाद ने कहा कि किसान दिल्ली में हक की लड़ाई लड़ रहे हैं। अब तक करीब 60 किसान अपनी शहादत दे चुके हैं।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights